Showing posts with label Auto World. Show all posts
Showing posts with label Auto World. Show all posts

Yamaha ने भारत में लांच की MT-15 बाइक, जानें इसकी कीमत और फीचर्स

https://www.techabtak.com/2019/03/yamaha-mt-15-launched-in-india-price-specifications.html
Yamaha MT-15

Yamaha ने भारत में अपनी स्ट्रीट फाइटर बाइक MT-15 को लांच कर दिया है। MT-15 बाइक का फ्रंट लुक बेहद आकर्षक है। सामने से देखने पर ये बाइक किसी ऑटोबॉट जैसी दिखाई देती है। Yamaha ने अपने कैंपेन "द कॉल ऑफ़ द ब्लू" के तहत नई MT-15 के लांच के साथ अपनी MT सीरीज को भी शामिल किया है।

बता दें कि वैश्विक स्तर पर इस बाइक को पहले से बेचा जा रहा है लेकिन भारत में जो बाइक Yamaha ने लांच की है वो कई सारे बदलावों के साथ आई है। इस बाइक के बदलावों की बात करें तो इसमें कॉस्मेटिक और तकनिकी बदलाव शामिल हैं। नई Yamaha MT-15 मूल रूप से Yamaha YZF R15 v3.0 का नेक्स्ट वर्जन है।

Yamaha MT-15 की कीमत:

आपको बता दें कि ये बाइक बाजार में दो रंगों में मिलेगी। यानि एक Metallic Black और Dark Matt Blue कलर ऑप्शन में मिलेगी। इस मोस्ट स्टाइलिश बाइक की कीमत 1.36 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। इस महीने यानि मार्च के अंत तक इस बाइक की डिलीवरी की जाएगी।

मार्च के महीने में Mahindra की SUV मॉडल्स पर मिल रहा है 77 हज़ार रुपये तक का डिस्काउंट

https://www.techabtak.com/2019/03/heavy-discounts-on-mahindra-suv-models-in-the-month-of-march.html

मार्च के महीने में महिंद्रा डीलरशिप पर कंपनी की पोर्टफोलियो के चुनिंदा मॉडल्स पर डील्स और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। ये डिस्काउंट उन मॉडल्स के लिए खास तौर पर दिया जा रहा है, जिनकी बिक्री धीमी रफ्तार से हो रही है। ये वेरिएंट्स 2019 मॉडल्स है। यहां देखें डील्स की लिस्ट, जिन पर आप ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं।

दो पहिया वाहन और कार के लिए नया नियम, ये खास डिवाइस लगाने पर सरकार देगी 1.5 लाख रुपये तक की सब्सिडी

https://www.techabtak.com/2019/03/tracking-device-will-be-mandatory-for-electric-vehicles-to-get-subsidy.html

केंद्र सरकार की ओर से देश भर में Electric Vehicles बढ़ावा देने के लिए FAME स्कीम शुरुआत की गई है। इस स्कीम के दूसरे चरण को सरकार की तरफ से मंजूरी मिल गई है। ये स्कीम देश भर में 1 अप्रैल 2019 से लागु हो रही है। इसके अनुसार Electric Vehicle पर सब्सिडी देने का प्रावधान है। लेकिन इसके लिए गाड़ी में एक खास डिवाइस लगानी होगी।


ट्रैकिंग डिवाइस लगाने पर मिलेगी सब्सिडी:

दरअसल केंद्र सरकार FAME 2 के तहत जल्द ही इलेक्ट्रिक गाड़ियों में ट्रैकिंग डिवाइस (Tracking Device) लगाना अनिवार्य कर सकती है। CNBC आवाज की खबर के मुताबिक सब्सिडी पाने के लिए गाड़ी में ट्रैकिंग डिवाइस लगवाना होगा। इस स्कीम के अनुसार सरकार और ग्राहक दोनों को कार की जानकारी रहेगी। इस स्कीम के लागु होने से चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर  (Charging Infrastructure) बनाने में मदद होगी। साथ ही ये डिवाइस गाड़ी की परफॉरमेंस के बारे में भी बताएगी।

इस स्कीम के लिए सरकार ने मंजूर किए 10 हज़ार करोड़ रुपये:

ट्रैकिंग डिवाइस को ऐप की मदद से इलेक्ट्रिक गाड़ियों में जोड़ा जायेगा। इस स्कीम के तहत सरकार करीब 10 लाख दो पहिया (Two Wheeler) इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर 20-20 हज़ार रुपये सब्सिडी देने की योजना है। साथ ही अन्य इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर 1.5 लाख रुपये की छूट का प्रावधान किया जा सकता है। इस स्कीम के लिए पिछले हफ्ते कैबिनेट ने 10 हज़ार करोड़ रुपये मंजूर किए थे।

Honda Cars India ने पेश किया स्पेशल ऑफर, 1 रुपये में इन्शुरन्स और बहोत कुछ मिलेगा

https://www.techabtak.com/2019/03/honda-cars-india-announces-special-offers-on-selected-models.html

Honda Cars India ने पेश किया स्पेशल ऑफर, 1 रुपये में इन्शुरन्स और बहोत कुछ मिलेगा

Honda Cars India  ने भारतीय ग्राहकों के लिए अपने चुनिंदा मॉडलों पर एक स्पेशल ऑफर को पेश किया है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को 1 लाख रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं। जिन मॉडलों पे कंपनी ने ऑफर दिया है उनमे Brio, Amaze, WR-V, City और BR-V का नाम शामिल है। हौंडा कार्स का ये स्पेशल ऑफर 31 मार्च 2019 तक वैलिड है।

इन मॉडलों पर मिल रहा है ये स्पेशल ऑफर

Brio का साल 2018 वाला मॉडल बंद कर दिया है, लेकिन कंपनी बचा हुआ स्टॉक इस ऑफर के तहत सेल करनेवाली है। कंपनी 19,000 रुपये तक फायदे और MISP के अंदर १ रुपये में इन्शुरन्स दे रही है। भारत में AMAZE का प्रदर्शन कंपनी के लिए काफी बेहतर रहा है। अब तक भारत में इसके 60000 से भी ज़्यादा यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। ग्राहक ये बात में ध्यान में रखें कि ये कार खरीदने पर कोई भी कॅश डिस्काउंट नहीं मिल रहा है। बल्कि चौथे और पांचवे साल के लिए एक्सटेंडेड वारंटी दी जा रही है। इसके साथ ही यहाँ ग्राहकों को एक्सचेंज बोनस का भी फायदा मिलेगा। ये सारे ऑफर्स उन ग्राहकों के लिए हैं जो अपनी कार एक्सचेंज करना चाहते हैं।

नए ग्राहकों के लिए चौथे और पांचवे साल के लिए एक्सटेंडेड वारंटी दी जा रही है और 3 साल के लिए हौंडा केयर मेंटेनेंस प्रोग्राम को दिया जा रहा है। ऑफर्स के तहत हौंडा JAZZ की बात करें तो इसमें 25,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस और MISP के तहत सिर्फ 1 रुपये में 25,000 रुपये तक का इन्शुरन्स दिया जा रहा है।


CITY सेडान की बात करें तो सिर्फ 1 रुपये में 32,000 रुपये तक का इन्शुरन्स दिया जा रहा है।30,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये कीमत की अक्सेसरीज़ दी जा रही हैं। इसी तरह WR-V के  साथ 1 रुपये में 25,000 रुपये तक का इन्शुरन्स और 17,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। ये कंपनी के लाइनअप की दूसरी सबसे ज़्यादा बिकनेवाली कार है।
  
BR-V मॉडल की बात करें तो इस पर पुराने कार के एक्सचेंज के बदले 1 रुपये में 33,500 रुपये तक का इन्शुरन्स दिया जा रहा है। साथ ही इसमें कंपनी 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 16,500 रुपये के कीमत की एक्सेसरीज दी जा रही है। जो ग्राहक BR-V को बिना एक्सचेंज ऑफर के खरीदना चाहते हैं, उन्हें कंपनी इन्शुरन्स ऑफर का फायदा दे रही है, इसके साथ ही 26,500 रुपये कीमत की एक्सेसरीज का फायदा भी इन ग्राहकों को मिल रहा है। कंपनी अपने CR-V और CIVIC पर कोई भी ऑफर नहीं दे रही है।

भारत में लॉन्च हुई Royal Enfield की Thunderbird 350X ABS बाइक, जानें कीमत

https://www.techabtak.in/2018/11/royal-enfield-thunderbird-350x-abs-launched-in-india.html


Royal Enfield ने भारतीय बाजार में अपने Thunderbird 350X ABS मॉडल को लॉन्च कर दिया है। ABS को जोड़ने के अलावा इस बाइक के Overall Design में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही इस बाइक की Performance पहले जैसी ही रहेगी, सिर्फ ABS की वजह से Breaking क्षमता बेहतर रहेगी।

Royal Enfield Thunderbird 350X ABS मॉडल के लिए देशभर के सभी Dealership पर बुकिंग शुरू कर दी गई है। ABS से लैस इस बाइक को 5,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक किया जा सकता है। डीलर्स  उपलब्धता के हिसाब से बुकिंग के 15 दिनों के अंदर डिलीवरी कर दी जाएगी। भारत में इस Royal Enfield Thunderbird 350X ABS मॉडल की कीमत 1.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) रखी गई है।

भारत में लॉन्च हुई Aston Martin की स्पोर्ट्स कार, कीमत है 2.86 करोड़


Royal Enfield Thunderbird 350X ABS के स्पेसिफिकेशन्स:

इस बाइक में 346 cc Air-Cooled Single Cylinder इंजन दिया गया है। ये इंजन 19.8 bhp का पावर और 28 Nm का Peak Torque जनरेट करता है। इस इंजन को 5-Speed गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इस बाइक के फ्रंट और रियर में क्रमश: Multi Spoke 19 और 18 इंच टायर्स दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट में सिंगल 280 mm Disc और रियर में एक 240 mm Ventilated Disc दिया गया है। दोनों डिस्क में सपोर्ट के लिए स्टैंडर्ड तौर पर ABS दिया गया है। Thunderbird 350X ABS को युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ग्राहकों को ये बाइक दो कलर ऑप्शन- Roving Red और Whimsical White कलर में उपलब्ध होगी।

सिर्फ 8 हज़ार रुपये में इस दिवाली घर लें जाएं Yamaha की ये बाइक

https://www.techabtak.in/2018/11/buy-yamaha-bike-on-this-diwali-in-just-rs.-8000-only.html

Two-Wheeler निर्माता कंपनी Yamaha अपने ग्राहकों के लिए Diwali Celebration ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत ग्राहक कुछ मामूली Down Payment पर Yamaha की Bikes खरीदने का मौका मिल रहा है। Yamaha FZ-S FI वर्जन 2.0 Bike को इस Diwali पर 7,888 रुपये की Down Payment पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा Yamaha FZ25 10,999 रुपये की Down Payment पर खरीद सकते हैं और इस ऑफर का फायदा 29 नवंबर तक लिया जा सकता है।


EMI पर मिल रही है छूट:

Yamaha FZ-S FI वर्जन 2.0 Bike की कीमत 87,542 रुपये (ex-showroom, Delhi) है, जबकि Yamaha FZ25 की कीमत 1.19 लाख रुपये है। इन दो Bikes को खरीदने पर कंपनी की ओर से ग्राहकों को एक निश्चित उपहार दिया जा रहा है। इसके साथ ही Bike की खरीद पाए EMI पर ब्याज की छूट भी दी जा रही है।


Yamaha FZ-S FI वर्जन 2.0 के स्पेसिफिकेशन्स:

इस Bike में 149 cc सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 13 bhp पावर और 12.8 Nm Torque का जनरेट करेगा। ये इंजन Air Cooled होगा। इस Bike का माइलेज 45 Kmpl है। इस Bike में फ्रंट Disc ब्रेक होगा और रियर में Drum ब्रेक होगा। इसमें Digital Speedometer लगा हुआ है। इस Bike में 12 लीटर कैपेसिटी का Fuel टैंक है।

https://www.techabtak.in/2018/11/buy-yamaha-bike-on-this-diwali-in-just-rs.-8000-only.html

Yamaha FZ25 के स्पेसिफिकेशन्स:

इस Bike में सिंगल सिलेंडर 4 Stroke 249 cc का इंजन दिया गया है, जो कि Air Cooled होगा। इससे 20.9 Ps का पावर जनरेट होगा। इस Bike में 14 लीटर कैपेसिटी का Fuel टैंक है। इस Bike का माइलेज 45.6 Kmpl का है। इस Bike की अधिकतम स्पीड 123.92 kmph की है। इस Bike में डुअल चैनल Disc ब्रेक होगा। हालाँकि इसमें ABS नहीं है। इसमें Digital Odometer, Digital Speedometer, LED Head लैंप और एलाय व्हील मौजूद है।

Reserve में भी 180 किमी तक चलती हैं ये 5 Bikes, कीमत सिर्फ 32,000 रुपये से शुरू

Festive सीजन में Bike खरीदने की इच्छा हो तो आप सभी का ध्यान Petrol की बढ़ती कीमतों पर चला जाता है। हर कोई आपको ऐसी Bike खरीदने की सलाह देता है, जो Bike कम Petrol पीती हो। ऑटो कंपनियां भी Petrol की बढ़ती कीमतों को ध्यान में रखते हुए ऐसी Bikes लॉन्च कर रही हैं, जो कम Petrol पीती हो। यही वजह हैं की इन ऑटो कंपनियों ने 100cc और 110cc इंजन वाली Bikes सेगमेंट में ग्राहकों का विश्वास जितने के लिए ज़्यादा माइलेज का दावा किया है। इसके साथ ही कंपनियों ने इन Bikes में ग्राहकों को ज़्यादा Reserve Fuel टैंक का भी ऑफर दिया है। इन दो चीज़ों की वजह से लोग मुसीबत के वक़्त (Petrol का टैंक खाली होने पर) भी कम खर्चे में लंबी दूरी का सफर पूरा कर सकते हैं। दोस्तों आज हम कुछ ऐसी ही Bikes के बारे में बताने वाले हैं।


https://www.techabtak.in/2018/11/top-5-bikes-which-have-large-reserve-fuel-tanks.html


1] Hero Splendor iSmart+:

भारत की सबसे बड़ी Two-Wheeler निर्माता कंपनी Hero Motocorp के पास भी ऐसी Bikes हैं, जो ग्राहकों को ज़्यादा का फायदा देने का दावा करती हैं। Splendour iSmart का लुक काफी Stylish है। इस Bike में 109.15cc का इंजन है, जो 7 Kw पावर और 9Nm Torque जनरेट करता है। इस Bike में 4 Speed गियरबॉक्स है और इसका इंजन Start-Stop फीचर के साथ है।


https://www.techabtak.in/2018/11/top-5-bikes-which-have-large-reserve-fuel-tanks.html


2] TVS Sports:

TVS Motor Cycle की Star Sports इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। TVS Sports का लुक काफी Sporty है, क्योंकि इस Bike को Dual Tone कलर में पेश किया गया है। इस Bike में 99.7cc का इंजन है जो 7.5 bhp का पावर और 7.5 Nm Torque जनरेट करता है।


https://www.techabtak.in/2018/11/top-5-bikes-which-have-large-reserve-fuel-tanks.html


3] Bajaj Platina:

 एंट्री लेवल Bike सेगमेंट में Bajaj Bikes हमेशा से ही एक मजबूत कॉम्पीटिटर रही है। इस लिस्ट में Bajaj Platina का नाम आता है।  Bajaj Platina में 102cc इंजन है जो 7.9 ps पावर और 8.34 Nm Torque जनरेट करता है। इस Bike में 4 Speed गियरबॉक्स मौजूद है।


https://www.techabtak.in/2018/11/top-5-bikes-which-have-large-reserve-fuel-tanks.html


4] Honda Livo:

Honda Motorcycle and Scooters की Bike जिसका नाम Livo है, ये Bike भी इस लिस्ट में शामिल है। इस Bike में 109.2cc का इंजन है जो 8.31 bhp पावर और 9.09 Nm Torque जनरेट करता है। इस Bike की कीमत 56,980 रुपये (ex-showroom, Delhi) है। इस Bike की Fuel टैंक कैपेसिटी 8.5 लीटर है और इसका Reserve टैंक 2 लीटर का है। इस Bike का माइलेज 74kmpl है।


https://www.techabtak.in/2018/11/top-5-bikes-which-have-large-reserve-fuel-tanks.html


5] Bajaj CT 100:

Bajaj की एक और Bike इस लिस्ट में शामिल है। Bajaj CT 100 भी अपने ग्राहकों का ज़्यादा का फायदा देने का दावा करती है। इस Bike में 102cc इंजन है जो 7.7 ps पावर और 8.24 Nm Torque जनरेट करता है। इस Bike की कीमत 32,000 रुपये (ex-showroom, Delhi) है।  इस Bike की Fuel टैंक कैपेसिटी 10.5 लीटर है और इसका Reserve टैंक 2 लीटर का है। इस Bike का माइलेज 89.4 kmpl है।

भारत में लॉन्च हुई Aston Martin की स्पोर्ट्स कार, कीमत है 2.86 करोड़

https://www.techabtak.in/2018/10/aston-martin-launches-new-vantage-in-india.html

Luxury स्पोर्ट्स कार निर्माता कंपनी Aston Martin ने Vantage के Latest Generation मॉडल को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस कार की कीमत 2.86 करोड़ रुपये (ex-showroom) रखी है। कंपनी ने इससे पहले 2016 में DB11 को भारत में लॉन्च किया था। अब कंपनी आनेवाले दिनों में भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मज़बूत करने के लिए प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी कर रही है।


Aston Martin Vantage के स्पेसिफिकेशन्स:

इस कार में पहली बार Electronic Rear Differential (E-Diff) दिया गया है। ये Differential कार की Electronic Stability Control System से लिंक है, जो कार की बिहैवियर को समझता है और इंजन से व्हील में जानेवाले पावर को Regulate करता है।

इस ननई Vantage में 4.0 लिटर Twin-Turbo V8 इंजन दिया गया है जो 503 bhp का पावर और 685 Nm का Peak Torque जनरेट करता है। इस इंजन को ट्रांसमिशन के लिए 8-Speed गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इस कार में 3 ड्राइविंग मोड्स- Sport, Sports+ और Track मौजूद है। ये कार 3.5 सेकंड में ही 0-100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है। कंपनी ने दावा किया है कि  इस कार की टॉप स्पीड 315 kmph है।

ये नई Vantage अपने हलके बॉडी स्ट्रक्चर के कारण ज़्यादा पावरफुल है। इसका डिज़ाइन Flagship DB11 और हाईपर कार Vulcan से प्रेरित है। इस कार के रियर और फ्रंट में दिए गए Sub-Frames नए डिज़ाइन वाले हैं। इस कार के Interior को भी Refresh किया गया है। अब यहाँ पे नया Touch Screen डिस्प्ले दिया गया है।

दोस्तों आप सभी को ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो ज़रूर Comment और Share करना ना भूलें।

सिर्फ 40,088₹ में लॉन्च हुआ TVS Sports का Special Edition मॉडल

https://www.techabtak.in/2018/10/tvs-sport-special-edition-launched-at-just-rs.40088-only.html

दो पहिया गाड़ियों की निर्माता कंपनी TVS Motor ने इस फेस्टिव सीजन में अपने TVS Sports के नए Special Edition मॉडल को लॉन्च किया है। TVS Sports Special Edition की शुरुआती कीमत 40,088₹ (ex-showroom, Delhi) रखी गई है।

इस बाइक को Electric Start और Kick Start Alloy Wheel वाले दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। ग्राहकों को ये बाइक दो कलर ऑप्शन-1. Black with Red-Silver Decals और 2. Black with Blue-Silver Decals में मिलेगी। इसके अलावा इस बाइक की ओवरऑल डिज़ाइन पहले ही रहेगी। 

TVS Sports के इस Special Edition वाले मॉडल में लंबी सीट और बैक सीट पैसेंजर्स के लिए चौड़ा हैंडल दिया गया है। इस बाइक के लुक को रिफ्रेश करते हुए इसमें नए Decals, नए Side View Mirrors और एक प्रीमियम 3D लोगो दिया गया है। इस Special Edition मॉडल में विकल्प के तौर पर फर्स्ट-इन-क्लास सेफ्टी फीचर "Synchronised Braking Technology" (SBT) मौजूद है।

इसके साथ ही TVS Sports Special Edition ऐसी पहली 100cc बाइक बन गई है, जिसमे ये सेफ्टी फीचर दिया गया है। इस बाइक के पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 99.7cc Air-Cooled, Single Cylinder इंजन दिया गया है, जो 7.3 bhp का पावर और 7.5 Nm का Peak Torque जनरेट करता है। इस इंजन को ट्रांसमिशन के लिए 4-Speed गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इस बाइक में मौजूद दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑल गियर Electric Start, Aluminium Grab Rail, Chrome Muffler गार्ड और hrome Muffler गार्ड और एक स्पोर्टी इंस्ट्रूमेंट Cluster दिया गया है।

अब सिर्फ 13,000₹ में मिल रही है बढ़िया SUV कारें, अभी ले इस स्कीम का फायदा

https://www.techabtak.in/2018/10/get-mahindra-suv-at-just-13000-rupees.html

देश की जानीमानी कार निर्माता कंपनी Mahindra And Mahindra ने बुधवार को अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार स्कीम को लॉन्च कर दिया है। जिसके तहत अब ग्राहक सिर्फ 13 से 32 हज़ार रुपये चुका कर Scorpio, Marrazo, XUV500, KUV100 aur SUV 300 जैसी कारें अपने घर ले जा सकते हैं। इन कारों की असल कीमत 10 से 15 लाख रुपये से शुरू होती है, लेकिन आप इन कारों को कुछ हज़ार रुपये चूका कर अपने घर ले जा सकते हैं।


अब आप सोच रहे होंगे की आखिर इतनी कम कीमत पर इतनी महंगी कार कंपनी की तरफ से क्यों दी जा रही है, तो हम आपको बता दें कि कंपनी अपने इन कारों को ग्राहकों को बेचेगी नहीं बल्कि किराये पर देगी। जी हाँ, कंपनी ने अपने ग्राहकों को ये कार Monthly Rent पर देने का फैसला किया है। जिसके बाद कार के हिसाब से ग्राहक तय रक़म चूका कर अपनी पसंदीदा कार ले जा सकते हैं।

Mahindra की ये स्कीम फ़िलहाल सिर्फ Delhi, Mumbai, Hyderbad, Bangalore, Ahemadabad और Pune में लागू होगी। कंपनी का कहना है कि वो इस स्कीम को आगे बढाकर पुरे देश में लागू करेगी, जिसका फायदा लोगों को काफी फायदा मिलेगा। जैसे की इस स्कीम की वजह से लोग अब महीने भर के लिए Luxury SUV कार को चला पाएंगे।

E-mail Newsletter

Sign up now to receive breaking news and to hear what's new with us.

Recent Articles

© 2014 Tech अबतक. WP themonic converted by Bloggertheme9. Published By Gooyaabi Templates | Powered By Blogger
TOP