Honda Cars India ने पेश किया स्पेशल ऑफर, 1 रुपये में इन्शुरन्स और बहोत कुछ मिलेगा
Honda Cars India ने भारतीय
ग्राहकों के लिए
अपने चुनिंदा मॉडलों
पर एक स्पेशल
ऑफर को पेश
किया है। इस
ऑफर के तहत
ग्राहकों को 1 लाख रुपये तक
के फायदे दिए
जा रहे हैं। जिन मॉडलों पे
कंपनी ने ऑफर
दिया है उनमे
Brio, Amaze, WR-V, City और BR-V का
नाम शामिल है। हौंडा कार्स का ये
स्पेशल ऑफर 31 मार्च 2019 तक
वैलिड है।
इन मॉडलों पर मिल रहा है ये स्पेशल ऑफर
Brio का साल 2018 वाला मॉडल
बंद कर दिया
है, लेकिन कंपनी
बचा हुआ स्टॉक
इस ऑफर के
तहत सेल करनेवाली
है। कंपनी 19,000 रुपये
तक फायदे और
MISP के अंदर १
रुपये में इन्शुरन्स
दे रही है। भारत में AMAZE का प्रदर्शन
कंपनी के लिए
काफी बेहतर रहा
है। अब तक
भारत में इसके 60000 से भी
ज़्यादा यूनिट्स की बिक्री
हो चुकी है। ग्राहक ये बात
में ध्यान में
रखें कि ये
कार खरीदने पर
कोई भी कॅश
डिस्काउंट नहीं मिल
रहा है। बल्कि
चौथे और पांचवे
साल के लिए
एक्सटेंडेड वारंटी दी जा
रही है। इसके
साथ ही यहाँ
ग्राहकों को एक्सचेंज
बोनस का भी
फायदा मिलेगा। ये
सारे ऑफर्स उन
ग्राहकों के लिए
हैं जो अपनी
कार एक्सचेंज करना
चाहते हैं।
नए ग्राहकों के लिए
चौथे और पांचवे
साल के लिए
एक्सटेंडेड वारंटी दी जा
रही है और 3 साल के
लिए हौंडा केयर
मेंटेनेंस प्रोग्राम को दिया
जा रहा है। ऑफर्स के तहत
हौंडा JAZZ की बात
करें तो इसमें 25,000 रुपये
तक एक्सचेंज बोनस
और MISP के तहत
सिर्फ 1 रुपये
में 25,000 रुपये तक का
इन्शुरन्स दिया जा
रहा है।
CITY सेडान
की बात करें
तो सिर्फ 1 रुपये में 32,000 रुपये तक का
इन्शुरन्स दिया जा
रहा है।30,000 रुपये
तक एक्सचेंज बोनस
और 10,000 रुपये कीमत की
अक्सेसरीज़ दी जा
रही हैं। इसी
तरह WR-V के साथ 1 रुपये में 25,000 रुपये
तक का इन्शुरन्स
और 17,000 रुपये तक का
एक्सचेंज बोनस दिया
जा रहा है। ये कंपनी के
लाइनअप की दूसरी
सबसे ज़्यादा बिकनेवाली
कार है।
BR-V मॉडल की बात करें तो इस पर पुराने कार के एक्सचेंज के बदले 1 रुपये में 33,500 रुपये तक का इन्शुरन्स दिया जा रहा है। साथ ही इसमें कंपनी 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 16,500 रुपये के कीमत की एक्सेसरीज दी जा रही है। जो ग्राहक BR-V को बिना एक्सचेंज ऑफर के खरीदना चाहते हैं, उन्हें कंपनी इन्शुरन्स ऑफर का फायदा दे रही है, इसके साथ ही 26,500 रुपये कीमत की एक्सेसरीज का फायदा भी इन ग्राहकों को मिल रहा है। कंपनी अपने CR-V और CIVIC पर कोई भी ऑफर नहीं दे रही है।

0 Comments: