Showing posts with label Sports. Show all posts
Showing posts with label Sports. Show all posts

रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 रनों से हराया

https://www.techabtak.com/2019/03/mi-vs-rcb-ipl-7th-match-mumbai-indians-won-by-6-runs.html

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए IPL 2019 के 7वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 6 रनों से हराया है। ये मैच बहुत ही रोमांचक मोड़ पर आ रुका था। ऐसा लग रहा था कि एबी डिविलियर्स ये मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीता पाएंगे, लेकिन वो इसमें असफल रहे।


मुंबई इंडियंस ने दिया 188 रनों का लक्ष - Mumabi Indians Gives 188 Runs Target

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया। बल्लेबाज़ी के लिए मैदान उतरी मुंबई इंडियंस ने काफी अच्छी शुरुआत की। जिसमे क्विंटन डिकॉक 20 गेंदों में 23 रन और कप्तान रोहित शर्मा 33 गेंदों में 48 रनों का शुरुआती योगदान रहा। इनके बाद सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह ने पारी को संभाला। एक समय ऐसा लग रहा था के मुंबई इंडियंस 170 रनों का आंकड़ा छुएगी नहीं, पर जैसे ही हार्दिक पांड्या बल्लेबाज़ी के लिए आये, तो ये आंकड़ा भी पार हो गया। हार्दिक पांड्या ने 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 14 गेंदों में 32 रन बना डाले। इन्हीं की धुआंधार बल्लेबाज़ी की दम पर मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने जीत के लिए 188 रनों का लक्ष रखा।


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिया कड़ा मुकाबला- RCB Face Tough Competition

मुंबई इंडियंस से मिले जीत के लिए 188 रनों का पीछा करने आई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन 27 रनों के स्कोर पर मोईन अली चौथे ओवर में रन आउट हो गए। उसके बाद कप्तान विराट कोहली और पार्थिव पटेल ने पारी को संभाला। पारी के 7वें ओवर में पार्थिव पटेल को मयंक मार्कण्डेय ने आउट कर दिया। इसके बाद ऐसा लग रहा था के ये मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बड़ी आसानी से अपने नाम कर लेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की चल रही धुंआधार बल्लेबाज़ी से मुंबई इंडियंस टीम और उनके फैंस काफी परेशां थे। इसी बीच 14वें ओवर में विराट कोहली को जसप्रीत बुमराह ने हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट कर दिया। लेकिन अभी एबी डिविलियर्स मैदान में मौजूद थे और बढ़िया बल्लेबाज़ी कर रहे थे। लेकिन जसप्रीत बुमराह ने काफी किफायती गेंदबाज़ी कर इस मैच का रुख पूरी तरह से मुंबई इंडियंस की तरफ मोड़ दिया और इस मैच को अपने नाम कर दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सिर्फ 181 रन ही बना पाई। जिसमे एबी डिविलियर्स 70 (41), कप्तान विराट कोहली 46 (32) और पार्थिव पटेल 31 (22) रनों का योगदान रहा।

IPL 2019: आज शाम देख लेते हैं दूसरे और तीसरे मैच में कौन मारेगा बाज़ी

https://www.techabtak.com/2019/03/ipl-2019-sunday-matches-srh-vs-kkr-and-mi-vs-dc.html
IPL 2019: KKR vs SRH

इंडियन प्रिमियर लीग (IPL) 2019 का आगाज हो छुआ है और इस सीजन के पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को शिकस्त देकर बता दिया है कि वो इस बार भी आईपीएल चैंपियन बनना चाहेगी। इसी बीच आज शाम 4:00 बजे सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के बीच आईपीएल 2019 का दूसरा और रात 8:00 बजे से मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच तीसरा मैच खेला जायेगा।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जानेवाला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण आज शाम 4:00 बजे से Star Sports Network पर देखा जा सकता है।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की संभावित टीम:

डेविड वॉर्नर, केन विल्लियमसन, मनीष पांडे, मार्टिन गुप्टिल, युसूफ पठान, विजय शंकर, रिद्धिमान सहा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद।

कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की संभावित टीम:

दिनेश कार्तिक, सुनील नरेन, क्रिस लीन, रॉबिन उथप्पा, नितीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, लोकी फर्ग्युसन, पियूष चावला।

इस मैच के बाद रात 8:00 बजे मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच आईपीएल 2019 का तीसरा मैच खेला जायेगा।
https://www.techabtak.com/2019/03/ipl-2019-sunday-matches-srh-vs-kkr-and-mi-vs-dc.html
IPL 2019: MI vs DC

मुंबई इंडियंस (MI) की संभावित टीम:

रोहित शर्मा, एविन लेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, युवराज सिंह, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, जसप्रीत बुमराह, मयंक मार्कण्डेय, मिचेल मैकलेनाघन, जैसन बेहरेनडॉर्फ़।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) की संभावित टीम:

शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, कॉलिन मुनरो, क्रिस मॉरिस, अमित मिश्रा, ट्रैंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप लामिछाने, इशांत शर्मा।

तो दोस्तों चलिए आज देख लेते हैं इन टीमों में से कौन बाज़ी मार जाता है। दोस्तों अगर ये पोस्ट आपको अच्छी लगे तो प्लीज शेयर करें।

सुरेश रैना बने ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज, आप भी दें बधाई

https://www.techabtak.com/2019/03/suresh-raina-become-a-first-batsman-to-score-5000-runs-in-ipl.html

इंडियन प्रिमियर लीग (IPL) 2019 का आगाज हो चूका है। चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना ने आईपीएल के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धी हासिल की है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच आईपीएल सीजन 12 के उद्घाटन मैच में सुरेश रैना ने 15 रन बनाते ही आईपीएल में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवा ली। इस मैच में सुरेश रैना द्वारा सिर्फ 19 रनों का योगदान रहा।

दरअसल, सुरेश रैना ने आईपीएल के इतिहास (2008 से 2019) में 5000 रन बनाने वाले सबसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं। सुरेश रैना ने आईपीएल में सर्वाधिक 173 पारियां खेली हैं, जिनमे 34.27 की औसत से 5000 रन बना लिए हैं। इन 5000 रनों में उनका एक शतक (100*) और 35 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 100 रन रहा।

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज:

1. सुरेश रैना (चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात लायंस) -173 पारी, 5004 रन, 1 शतक, 35 अर्धशतक

2. विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) - 156 पारी, 4954 रन, 4 शतक, 34 अर्धशतक

3.  रोहित शर्मा (डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस) - 168 पारी, 4493 रन, 1 शतक, 34 अर्धशतक

4.  गौतम गंभीर (दिल्ली डेयरडेविल्स, कोलकाता नाईट राइडर्स) - 152 पारी, 4217 रन, 36 अर्धशतक

IPL 2019: क्रिकेट लवर्स के लिए BSNL लेकर आया दो नए प्लान

https://www.techabtak.com/2019/03/bsnl-launched-2-new-ipl-plans-for-cricket-lovers.html

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2019 की शुरुआत आज से हो रही है। इस बीच लीग का आगाज होने से पहले ही सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने कुछ प्रीपेड प्लान्स को क्रिकेट लवर्स के लिए पेश किया है। ये प्लान 199 रुपये और 499 रुपये की कीमत वाले हैं। इन नए प्लान्स में डेली डेटा बेनिफिट, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और ऑनगोइंग क्रिकेट मैच के लिए फ्री क्रिकेट SMS अलर्ट मिलेगा। 199 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी तो वहीं 499 रुपये वाले प्लान में 90 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी।
टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों प्लान्स में रोज 1GB डेटा मिलेगा, लेकिन इतना डेटा क्रिकेट लवर्स को निराश कर सकता है। क्योंकि इन प्लान्स को खासतौर पर क्रिकेट लवर्स के लिए उतारा गया है और जो यूजर्स क्रिकेट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखना पसंद करेंगे उन्हें शायद मुश्किल हो सकती है। फिलहाल ये साफ नहीं है कि ये BSNL एक्स्ट्रा डेटा ऑफर के अंदर आता है या नहीं। ये दोनों ही प्लान्स 20 टेलीकॉम सर्किलों के लिए वैलिड है, जहां कंपनी अपनी सेवाएं देती है।
BSNL के 199 रुपये वाले IPL रिचार्ज की बात विस्तार से करें तो इसमें केवल होम सर्किल में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाएगी। यानी दूसरे सर्किलों में ट्रैवल करने वाले यूजर्स को वॉयस कॉल्स के लिए स्टैंडर्ड रेट पर चार्ज किया जाएगा। जैसा कि हमने पहले ही बताया कि इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें रोज 1GB मिलेगा, यानी ग्राहकों को इस प्लान में कुल 28GB डेटा मिलेगा। अगर आप उस एरिया में हैं जहां कंपनी अपने 4G नेटवर्क की टेस्टिंग कर रही है तो आपको अच्छी स्पीड मिलेगी, वरना आपको 3G नेटवर्क पर ही समझौता करना होगा। साथ ही इस प्लान में Cricket PRBT भी मिलेगा, यानी आपको SMS के जरिए क्रिकेट मैच का अलर्ट भी मिलेगा।
आखिर में BSNL के 499 रुपये वाले IPL रिचार्ज की बात करें तो इस प्लान में 199 रुपये वाले प्लान की तुलना में थोड़े बेहतर फायदे दिए जा रहे हैं। इसमें दोनों होम और नेशनल रोमिंग सर्किल में अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स दिए जाएंगे। साथ ही दिल्ली और मुंबई सर्किल में भी वॉयस कॉल्स का फायदा मिलेगा। ध्यान रहे कंपनी यहां अपनी सेवाएं नहीं देती है। साथ ही इस प्लान में ग्राहकों को रोज 1GB डेटा दिया जाएगा। यानी ग्राहकों को 90 दिनों की वैलिडिटी के दौरान कुल 90GB डेटा का फायदा मिलेगा। इस प्लान में रोज 100SMS भी मिलेंगे और अनलिमिटेड सॉन्ग चेंज ऑप्शन के साथ फ्री Cricket PRBT ऐक्सेस और क्रिकेट SMS अलर्ट का भी लाभ ग्राहकों को मिलेगा।ये प्लान भी आज से ही लागू हो गया है।

धोनी और केदार जाधव की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया..

https://www.techabtak.in/2019/03/India-beat-Australia-by-6-wickets-in-hyd-odi.html

हैदराबाद में खेले गए पहले वन डे मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात दे कर वन डे सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की है। इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट गँवा कर 236 रन बनाये और भारत को जीत के लिए 237 रनों का टारगेट दे दिया। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 48.2 ओवर में 4 विकेट गँवा कर 240 रन बना लिए और ये मैच अपने नाम कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट गँवा कर 236 रन बनाये और भारत को जीत के लिए 237 रनों का टारगेट दे दिया। कंगारू टीम के लिए उस्मान ख्वाजा ने 50 रन बनाये। उनके अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने 40 रनों की पारी खेली।

लॉन्च हुआ Virat Kohli ऐप, जानें क्या है खास

भारत की तरफ से महेंद्र सिंह धोनी ने 72 गेंदों में नॉट आउट 59 रन बनाये जिसमे 1 छक्का और 6 चौके शामिल हैं। इनके साथ केदार जाधव ने 87 गेंदों में नॉट आउट 81 रनों की पारी खेली, जिसमे 1 छक्का और 9 चौके शामिल हैं। इन्ही दोनों की बदौलत टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात दी और वन डे सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की है।

कंगारुओं ने किया बड़ा कारनामा, 11 साल बाद भारत को T-20 सीरीज में दी मात

https://www.techabtak.in/2019/02/Australia-won-the-T-20-series-after-11-years-vs-team-India.html

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए दूसरे और निर्णायक T-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 7 विकेट से मात देकर दो मैचों की T-20 सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। कंगारू टीम ने भारत को विशाखापत्तनम में खेले गए पहले T-20 मैच में 3 विकेट से शिकस्त दी थी। इसके बाद अब मेहमान टीम ने बेंगलुरु में खेले गए निर्णायक T-20 मैच में भारत को 7 विकेट से हरा कर पहली बार इस देश में T-20 सीरीज जीती है।

बता दें कि टीम इंडिया आखिरी बार अपनी ही धरती पर T-20 सीरीज 4 साल पहले हारी थी। 2015 में साउथ अफ्रीका ने भारत को तीन मैचों की T-20 सीरीज में 2-0 से शिकस्त दी थी। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया ने 11 साल बाद भारत को किसी बाइलैटरल T-20 सीरीज में शिकस्त दी है। कंगारू टीम ने आखिरी बार भारत को 2008 में ऑस्ट्रेलिया में हुई एक मैच की T-20 सीरीज में 1-0 से मात दी थी।

दोनों देशों के बीच खेली गई 8 बाइलैटरल T-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की यह दूसरी T-20 सीरीज जीत है। 8 बाइलैटरल T-20 सीरीज में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 T-20 सीरीज में जीत मिली है। वहीं 3 सीरीज ड्रॉ रहीं।

अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई टी-20 सीरीज के नतीजे

1. ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा - 1 मैच की T-20 सीरीज 2007 - भारत 1-0 से जीता
2. भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा - 1 मैच की T-20 सीरीज 2008 - ऑस्ट्रेलिया 1-0 से जीता
3. भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा - 2 मैचों की T-20 सीरीज 2011 - सीरीज 1-1 से ड्रॉ
4. ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा - 1 मैच की T-20 सीरीज 2013 - भारत 1-0 से जीता
5. भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा - 3 मैचों की T-20 सीरीज 2016 - भारत 3-0 से जीता
6. ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा - 3 मैच की T-20 सीरीज 2017 - सीरीज 1-1 से ड्रॉ
7. भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा - 3 मैच की T-20 सीरीज 2018 - सीरीज 1-1 से ड्रॉ
8. ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा - 2 मैच की T-20 सीरीज 2019 - ऑस्ट्रेलिया 2-0 से जीता

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवा कर 190 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के सामने 191 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 19.4 ओवर में 3 विकेट गंवा कर 194 रन बना लिए और यह मैच अपने नाम कर लिया। ग्लेन मैक्सवेल (नाबाद 113) की तूफानी शतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा दिया। मैक्सवेल के अलावा डार्सी शॉर्ट ने 40 रन बनाए। भारत की ओर से विजय शंकर ने दो और सिद्धार्थ कौल ने एक विकेट लिए।

इससे पहले कप्तान विराट कोहली के आकर्षक अर्धशतक और महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनकी 100 रन की साझेदारी की मदद से भारत ने 190 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया के लिए कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा नाबाद 72 रन बनाए जबकि ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल ने 47 रनों की पारी खेली। इसके अलावा एमएस धोनी ने भी 23 गेंदों पर 40 रनों की तूफानी पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जेसन बेहरेनडोर्फ, नाथन कुल्टर नाइल, पैट कमिंस और शॉर्ट ने एक-एक विकेट लिए।

लॉन्च हुआ Virat Kohli ऐप, जानें क्या है खास

https://www.techabtak.in/2018/11/virat-kohli-official-app-released-on-android-and-ios-hindi-news.html

क्रिकेटर विराट कोहली आज अपनी 30वीं सालगिरह मना रहे हैं। विराट कोहली की ये सालगिरह उनके फैन्स के लिए और भी खास हो गई है। दरअसल विराट कोहली के पहले Official Mobile App को लॉन्च कर दिया गया है। इस ऐप को Android पर Virat Kohli Official App के नाम से जाना जायेगा और iOS पर Virat के नाम से। अब विराट कोहली के फैन इस ऐप के ज़रिए भारतीय कप्तान के साथ आसानी से जुड़ सकते हैं। इस ऐप में विराट कोहली से संबंधित खबरें और अन्य अपडेट मिलते रहेंगे। इसके अलावा फैन्स विराट कोहली से जुड़े सवालों के जवाब देकर अपना ज्ञान जांच सकते है। इस ऐप की मदद से विराट कोहली क्रिकेट के दीवानों से भी जुड़ सकेंगे। Social Integration की मदद से यूजर विराट कोहली के Facebook, Twitter और Instagram पेज को देख सकेंगे।

Virat Kohli Official App में कोहली के क्रिकेट करियर का पूरा ब्यौरा मिलेगा। जैसे कि कोहली ने कितने मैच खेले हैं? कितने रन बनाये हैं? अगर आप आंकड़ों में ज़्यादा रूचि रखते नहीं हैं तो आप कोहली के जीवन से जुड़े सवालों के जवाब दे सकते हैं। आप सही जवाब देकर पॉइंट कलेक्ट कर सकते हैं, जिनका इस्तेमाल Virat Kohli Merchandise खरीदने के लिए कर सकते हैं। इस ऐप में अलग से स्टोर भी हैं जहां से आप चाहें तो शॉपिंग कर सकते हैं। इस ऐप के Journey टैब पर क्लिक करके विराट कोहली के रिकॉर्ड से भरे करियर पर नज़र डाल सकते हैं। इस ऐप में विराट कोहली का Fitness Challenge भी मौजूद है।

आप Virat Kohli Official App से विराट कोहली से जुड़ी खबरें तो पाएंगे ही, साथ में Exclusive Wallpaper, Video और Images डाउनलोड कर सकते हैं। कोहली द्वारा खेले जा रहे मैच का Live Stream भी इस ऐप पर देखा जा सकता है।

 इस ऐप के इस्तेमाल के लिए आपके पास Android 5.0 Lollipop या iOS 10 का होना ज़रूरी है। इस ऐप को Google Play Store से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है और iPhone के लिए App Store से। आप अपने Facebook या Google अकाउंट से इस ऐप में लॉग इन कर सकते हैं। इस ऐप को Cornerstone Sport and Entertainment द्वारा डेवलप किया गया है।

E-mail Newsletter

Sign up now to receive breaking news and to hear what's new with us.

Recent Articles

© 2014 Tech अबतक. WP themonic converted by Bloggertheme9. Published By Gooyaabi Templates | Powered By Blogger
TOP