भारत में लॉन्च हुई Royal Enfield की Thunderbird 350X ABS बाइक, जानें कीमत

By Mosin Shaikh @TechAbtak.com  |  November 10, 2018 No comments

https://www.techabtak.in/2018/11/royal-enfield-thunderbird-350x-abs-launched-in-india.html


Royal Enfield ने भारतीय बाजार में अपने Thunderbird 350X ABS मॉडल को लॉन्च कर दिया है। ABS को जोड़ने के अलावा इस बाइक के Overall Design में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही इस बाइक की Performance पहले जैसी ही रहेगी, सिर्फ ABS की वजह से Breaking क्षमता बेहतर रहेगी।

Royal Enfield Thunderbird 350X ABS मॉडल के लिए देशभर के सभी Dealership पर बुकिंग शुरू कर दी गई है। ABS से लैस इस बाइक को 5,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक किया जा सकता है। डीलर्स  उपलब्धता के हिसाब से बुकिंग के 15 दिनों के अंदर डिलीवरी कर दी जाएगी। भारत में इस Royal Enfield Thunderbird 350X ABS मॉडल की कीमत 1.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) रखी गई है।

भारत में लॉन्च हुई Aston Martin की स्पोर्ट्स कार, कीमत है 2.86 करोड़


Royal Enfield Thunderbird 350X ABS के स्पेसिफिकेशन्स:

इस बाइक में 346 cc Air-Cooled Single Cylinder इंजन दिया गया है। ये इंजन 19.8 bhp का पावर और 28 Nm का Peak Torque जनरेट करता है। इस इंजन को 5-Speed गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इस बाइक के फ्रंट और रियर में क्रमश: Multi Spoke 19 और 18 इंच टायर्स दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट में सिंगल 280 mm Disc और रियर में एक 240 mm Ventilated Disc दिया गया है। दोनों डिस्क में सपोर्ट के लिए स्टैंडर्ड तौर पर ABS दिया गया है। Thunderbird 350X ABS को युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ग्राहकों को ये बाइक दो कलर ऑप्शन- Roving Red और Whimsical White कलर में उपलब्ध होगी।

Author: Mosin Shaikh @TechAbtak.com

Hello, I am Author, decode to know more: In commodo magna nisl, ac porta turpis blandit quis. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. In commodo magna nisl, ac porta turpis blandit quis. Lorem ipsum dolor sit amet.

0 Comments:

E-mail Newsletter

Sign up now to receive breaking news and to hear what's new with us.

Recent Articles

© 2014 Tech अबतक. WP themonic converted by Bloggertheme9. Published By Gooyaabi Templates | Powered By Blogger
TOP