दो पहिया वाहन और कार के लिए नया नियम, ये खास डिवाइस लगाने पर सरकार देगी 1.5 लाख रुपये तक की सब्सिडी

By Mosin Shaikh @TechAbtak.com  |  March 16, 2019 No comments

https://www.techabtak.com/2019/03/tracking-device-will-be-mandatory-for-electric-vehicles-to-get-subsidy.html

केंद्र सरकार की ओर से देश भर में Electric Vehicles बढ़ावा देने के लिए FAME स्कीम शुरुआत की गई है। इस स्कीम के दूसरे चरण को सरकार की तरफ से मंजूरी मिल गई है। ये स्कीम देश भर में 1 अप्रैल 2019 से लागु हो रही है। इसके अनुसार Electric Vehicle पर सब्सिडी देने का प्रावधान है। लेकिन इसके लिए गाड़ी में एक खास डिवाइस लगानी होगी।


ट्रैकिंग डिवाइस लगाने पर मिलेगी सब्सिडी:

दरअसल केंद्र सरकार FAME 2 के तहत जल्द ही इलेक्ट्रिक गाड़ियों में ट्रैकिंग डिवाइस (Tracking Device) लगाना अनिवार्य कर सकती है। CNBC आवाज की खबर के मुताबिक सब्सिडी पाने के लिए गाड़ी में ट्रैकिंग डिवाइस लगवाना होगा। इस स्कीम के अनुसार सरकार और ग्राहक दोनों को कार की जानकारी रहेगी। इस स्कीम के लागु होने से चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर  (Charging Infrastructure) बनाने में मदद होगी। साथ ही ये डिवाइस गाड़ी की परफॉरमेंस के बारे में भी बताएगी।

इस स्कीम के लिए सरकार ने मंजूर किए 10 हज़ार करोड़ रुपये:

ट्रैकिंग डिवाइस को ऐप की मदद से इलेक्ट्रिक गाड़ियों में जोड़ा जायेगा। इस स्कीम के तहत सरकार करीब 10 लाख दो पहिया (Two Wheeler) इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर 20-20 हज़ार रुपये सब्सिडी देने की योजना है। साथ ही अन्य इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर 1.5 लाख रुपये की छूट का प्रावधान किया जा सकता है। इस स्कीम के लिए पिछले हफ्ते कैबिनेट ने 10 हज़ार करोड़ रुपये मंजूर किए थे।

Author: Mosin Shaikh @TechAbtak.com

Hello, I am Author, decode to know more: In commodo magna nisl, ac porta turpis blandit quis. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. In commodo magna nisl, ac porta turpis blandit quis. Lorem ipsum dolor sit amet.

0 Comments:

E-mail Newsletter

Sign up now to receive breaking news and to hear what's new with us.

Recent Articles

© 2014 Tech अबतक. WP themonic converted by Bloggertheme9. Published By Gooyaabi Templates | Powered By Blogger
TOP