Showing posts with label Powerbank. Show all posts
Showing posts with label Powerbank. Show all posts

ये है 4000mAh का सोलर पावरबैंक, कीमत है सिर्फ 599 रुपये

https://www.techabtak.com/2019/03/uimi-u3-mini-4000mAh-solar-powerbank-at-rs.599.html

जिन इलाकों बिजली की समस्या है, उन इलाकों के लोगों के लिए ये पावरबैंक बहोत ही मददगार है।UIMI Technology ने इस सोलर एनर्जी से चार्ज होने वाला छोटा पावरबैंक लॉन्च किया था। इसमें वाटरप्रूफ, डस्टप्रूफ जैसे कई आकर्षक फीचर्स हैं और इसमें सोलर एनर्जी और बिजली दोनों से चार्ज करने की सुविधा है।इसकी कीमत 599 रुपये है।


UIMI ने U3 सोलर पावरबैंक के बाद इसका छोटा वैरिएंट UIMI U3 Mini पावरबैंक लॉन्च किया था। यूआईएमआई U3 की तरह ही यह भी बिजली के साथ-साथ सोलर एनर्जी से भी चार्ज किया जा सकता है और इसमें टॉर्च पैनल भी मौजूद है। 150 ग्रा. वजन वाला यह पावरबैंक बेहद हल्का है और इसका छोटा एवं पतला आकार इसे आकर्षक बनाता है।

UIMI Technologies Private Limited के मार्केटिंग मैनेजर अभिनय प्रताप सिंह ने कहा था कि UIMI U3 Mini रबर और प्लास्टिक फिनिश मटीरियल से बना है जो इसे वाटरप्रूफ, डस्टप्रूफ बनाने के साथ-साथ और मजबूती देता है। 4000 mAh क्षमता वाला यह पावरबैंक ओवरहीटिंग के बिना किसी भी फोन को 1-2 बार चार्ज कर सकता है, इसमें बैटरी इंडिकेटर लाइट्स भी हैं जो बची हुई ऊर्जा और चार्जिंग को दिखाता है।

E-mail Newsletter

Sign up now to receive breaking news and to hear what's new with us.

Recent Articles

© 2014 Tech अबतक. WP themonic converted by Bloggertheme9. Published By Gooyaabi Templates | Powered By Blogger
TOP