Showing posts with label Tricks and Offers. Show all posts
Showing posts with label Tricks and Offers. Show all posts

बढ़ानी है Typing Speed, तो अपनाएं ये 5 Tricks

https://www.techabtak.com/2019/04/increase-typing-speed-with-these-5-tricks.html

यदि 5-6 महीने से लगातार प्रैक्टिस करने के बावजूद भी आप अपने ऑफिस में कंप्यूटर पर कोबोर्ड के बटन को बगैर देखें नहीं लिख पा रहे तो इस वजह से भी आपकी नौकरी पर खतरा मंडरा सकता है। क्योंकि यदि ऑफिस में कोई भी काम आपको दिया जाएगा तो उसे लिखने में आप पूरा दिन लगा देंगे और इसका कारण आपकी स्लो टाइपिंग होगा। इसलिए जॉब पर ख़तरा मंडराने से पहले बेहतर है कि आप अपनी इस समस्या को जल्द से जल्द सुलझा लें। इसके लिए आज हम आपो बता रहे है कुछ ऐसे शॉर्टकट टाइपिंग के कुछ ऐसे गुर जिसके बाद आपकी टाइपिंग स्पीड फर्राटेदार हो जाएगी।और बगैर देखे आप कीबोर्ड से कुछ भी बेहद आसानी से फटाफट टाइप कर पाएंगे।


Typing Speed बढ़ाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

स्टेप 1. अपने बैठने के तरीके को भी बदलिए। इसलिए क्योंकि टाइपिंग करते समय हमेशा पैरों को फर्श पर और अपनी कलाई को कीबोर्ड के संतुलन में रखना चाहिए।

स्टेप 2. यदि आप कंप्यूटर पर कुछ टाइप करना चाहते हैं और वो भी बिना कीबोर्ड देखें तो आपको कीबोर्ड के लेटर्स का ज्ञान होना बहुत ही जरूरी है। टाइपिंग का सबसे पहला नियम की दोनों हाथों का इस्तेमाल किया जाए।

स्टेप 3. अपने दोनों हाथों अपनी उंगलियों को कीबोर्ड के ऊपर दो भागों में रखें। सही तरीके से आपके दोनों हाथों की पहली उंगलिया F और J रखें उसके बाद बाकी सारी उंगलिया अपने आप सही जगह पड़ने लगेंगी।
स्टेप 4. अब जब आप कीबोर्ड के सभी लेटर्स को अच्छे से पहचान चुकें है तो अब बारी है रोजाना 1-2 घंटे प्रैक्टिस करने की।

स्टेप 5. इसके अलावा कुछ टाइपिंग सॉफ्टवेयर हैं जिसके जरिए आप अपनी टाइपिंग स्पीड को और निखार सकते हैं। जैसे (www.keybr.com), (speedtypingonline.com), (typingstudy.com)।

Mi Super Sale: यहाँ मिल रही है Xiaomi के स्मार्टफोन्स पर भारी छूट

https://www.techabtak.com/2019/03/mi-super-sale-huge-discount-on-xiaomi-smartphones.html

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने Mi सुपर सेल का आयोजन किया है। इस सेल के तहत कंपनी अपने स्मार्टफोन्स पर डील्स और डिस्काउंट दे रही है। जिन स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है उनमे Redmi Note 6 Pro, Poco F1 और Redmi Y2 स्मार्टफोन्स शामिल हैं। Mi सुपर सेल की शुरुआत 25 मार्च को हुई है और ये 28 मार्च तक जारी रहेगी। इस सेल के दौरान ग्राहक कई तरह के ऑफर्स का लाभ ले पाएंगे।

25 मार्च से लेकर 28 मार्च के बीच Mi ग्राहक Redmi Note 6 Pro, Poco F1, Redmi Y2, Mi A2 और Redmi 6 जैसे स्मार्टफोन्स पर एक्सचेंज डिस्काउंट और कैशबैक समेत कई सरे ऑफर्स का लाभ ले सकते हैं। इन ऑफर्स में No Cost EMI, Discount Coupen, MobiKwik, Paytm, Amazon Pay और SBI Debit/Credit कार्ड्स पर कैशबैक का फायदा ले सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने कई गेमिंग ऑफर्स के साथ Cracker Ninja गेम की भी घोषणा की है, जिसके ज़रिये समर्टफोन समेत कई गैजेट जीत सकते हैं। ग्राहक इन तमाम ऑफर्स का फायदा Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट से ले सकते हैं।


Xiaomi के इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहे हैं ये ऑफर्स:

Xiaomi Redmi Note 6 Pro: 

इस स्मार्टफोन को इस सेल के दौरान ग्राहकों के लिए 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध किया गया है। इसके साथ ही यहाँ Mi Exchange ऑफर के तहत एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

Xiaomi Poco F1:

इस सेल के दौरान इस स्मार्टफोन को 6GB+128GB वेरिएंट को 20,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध किया गया है।

Xiaomi Redmi Y2:

ग्राहक इस स्मार्टफोन को सेल के दौरान 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं।

Xiaomi Mi A2:

ग्राहक इस स्मार्टफोन को 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही Mi Exchange ऑफर के तहत एक्स्ट्रा डिस्काउंट का भी लाभ ले सकते हैं।

Xiaomi Redmi 6:

इस स्मार्टफोन को सेल के दौरान 7,499 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध किया गया है।

Xiaomi Redmi 6A:

इस सेल के दौरान यानी 28 मार्च तक इस स्मार्टफोन को ग्राहक सिर्फ 5,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं और साथ में एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ ले सकते हैं।

Xiaomi Redmi Note 5 Pro:

इस स्मार्टफोन को सेल के दौरान 10,999 रुपये में ख़रीदा जा सकता है।

तो दोस्तों ये थी Xiaomi कंपनी के Mi सुपर सेल की कुछ खास बातें। दोस्तों अगर ये पोस्ट आपको अच्छी लगी हो तो प्लीज कमेंट कर के बताये और इसे शेयर करना न भूलें।

नई मूवीज और लाइव आईपीएल देखने के लिए टॉप 5 मोबाइल एप्लिकेशन

भारत में 3 तरह की bollywood, hollywood और south movies मोबाइल पर ऑनलाइन खूब देखी जाती हैं। इसके साथ UP और Bihar में इन तीनो के साथ Bhojpuri movies भी मोबाइल पर ऑनलाइन खूब देखी जाती हैं। ज्यादातर देखने वाले YouTube Mobile Application का इस्तेमाल करते है। लेकिन यहाँ पर सभी latest movies देखने को नहीं मिलते और बहुत से की quality भी अच्छी नहीं होती है। ऐसे में अगर आप new movies online Hindi में देखना चाहते है तो आपके लिए YouTube सही नहीं है।

इसलिए यहाँ पर आपको Top 5 latest movies online mobile apps के बार में बताया जायेगा। जहा से आप bollywood, hollywood, south या फिर Bhojpuri latest hindi movies online अपने phone पर देखे सकते है। इनमे से कुछ application से तो ऐसे है जो की बिलकुल free हैं और यह सभी तरह के best movies के साथ-साथ TV shows, Comedy, web series भी streaming करते है। देर ना करते हुए आये जानते है इन मोबाइल ऍप्लिकेशन्स के बारे में,

Best 5 Android Mobile Apps For Watching Free Movies Online:
https://www.techabtak.com/2019/03/best-5-android-mobile-apps-for-watching-free-movies-online.html
Jiocinema App


Online movies mobile streaming के list में jiocinema सबसे पहले है क्योकि यह एक free mobile application है और जिसके पास Jio SIM हैं वो इसका use कर सकता है। इसमें आपको सभी latest movies phone पर online देखने को मिल जायेंगे और इसके साथ Indian film industries से जुड़े top TV shows, sports shows और serials भी देखने को मिले जायेंगे। YouTube के बाद यह पहला ऐसा app है जो Hindi और English के साथ-साथ बाकी सभी local langauge में भी देखने को मिल जायेगा। जैसे की Marathi, Telgu, Kannada, Tamil, Panjabi, Gujarati, Bengali और Bhojpuri ।

https://www.techabtak.com/2019/03/best-5-android-mobile-apps-for-watching-free-movies-online.html
Hotstar App

यह एक complete online entertainment application हैं जहा पर आपको Free version में सभी Indian movies देखने को मिल जायेंगे। इसके साथ हाल ही में शुरू हुए (IPL) 2019 को भी आप Online  के ज़रिये देख सकते हैं। 

इसके Premium version में आपको hollywood latest movies online देखने को मिल सकता है और साथ में दुनिया के सबसे Popular Shows जैसे की Game of Thrones भी आपको देखने को मिल जायेगा। Hotstar की सबसे खास बात ये है कि इसपर आपको Full HD Online movies देखने को मिलेगा, जो की YouTube पर आपको नहीं मिल सकता है।
https://www.techabtak.com/2019/03/best-5-android-mobile-apps-for-watching-free-movies-online.html
Voot App

यह Hotstar का alternative application है जहा पर आपको सभी Indian entertainment बिलकुल free में देखने को मिल सकता है। Voot पर specially Colors television के सभी channels देखने को मिलते है और साथ में कुछ popular shows जैसे की BigBoss यहाँ से देख सकते हैं। Online movies की बात करे तो इसपर आपको Hindi, Kannada, Bengali के साथ Kids और Tulu movies भी देखने को मिल सकते है और इसके लिए आपको कोई charge pay नहीं करना होगा।
https://www.techabtak.com/2019/03/best-5-android-mobile-apps-for-watching-free-movies-online.html
Amazon Prime Video App
Amazon के बारे में कौन नहीं जनता है। आज India में लोग Flipkart से ज्यादा Amazon से shopping करना पसंद करते है और इसी के prime video में आपको Bollywood, Hollywood Hindi Dubbed latest movies जो की किसी भी TV channel पर नहीं आये है वो भी आपको यहाँ पर Online phone app से देखने को मिल सकते है।
इसके साथ यहाँ पर Web series भी देखने को मिलते है जो की किसी movie से कम नहीं होते है और अपने इसमें से एक अभी trend में चल रहा Mirzapur web series के बारे में जरुर सुना होगा और भी ऐसे आपको बहुत से interesting entertainment videos आपको यहाँ पर देखने को मिल सकते है। केवल 129 रुपये हर महीने के charge पर।
https://www.techabtak.com/2019/03/best-5-android-mobile-apps-for-watching-free-movies-online.html

Sony entertainment India के सबसे popular tv channel है और सबसे ज्यादा channel वाले shows आपको इसी के channels पर ही देखने को मिलेंगे। जैसे की CID, The Kapil Sharma Show, Tarak Mehta Oolta Chashma इत्यादि।

Popular Tv Show के साथ SonyLiv पर Comedy, Drama, hollywood, tamil, telugu और short stories based आपको बहुत से latest movies देखने को मिल सकता है और अगर आप इसका Premium subscription लेते है तो आपको latest और popular movies, tv देखने को मिल सकते है।

दोस्तों, ये थी list of top 5 online movies streaming mobile apps जहा पर आपको पुराने movies के साथ-साथ नए movies भी देखने को मिल जायेंगे। इसमें से कोई paid है और कोई free और यह आपके लिए choice है की आप इसमें से कौनसा choose करते है। उम्मीद है आपको ये सारे apps अच्छे लगे हो अगर आपका कोई सुझाव है तो आप कमेंट में जरुर बताये और इस पोस्ट शेयर करें।

इस सरकारी योजना के तहत लें 10 लाख रुपये तक का लोन

https://www.techabtak.com/2019/03/how-to-apply-for-mudra-loan-under-pmmy.html

दोस्तों अगर आप भी अपने बिज़नेस को आगे बढ़ने के लिए या फिर आपकी किसी भी फायनांशियल ज़रूरत को पूरा करने के लिए लोन लेना चाहते हैं और आपके पास में गिरवी रखने के लिए कुछ भी नहीं है या फिर आपके पास ऐसा कौनसा भी बिज़नेस या माध्यम नहीं है जिससे आप पैसे कमा सकें। भारत सरकार द्वारा दिया जा रहा है एक ऐसा लोन जिसमे आप बिना कुछ गिरवी रखें, बिना कुछ गारंटी के सीधे सरकार से 10 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। तो दोस्तों जानते हैं कि आप अपने बिज़नेस को आगे बढ़ाने के लिए और नए काम को शुरू करने के लिए आपको ये लोन कैसे मिल सकता है और कैसे आपको इसके लिए अप्लाई करना है।

देश के प्रत्येक नागरिक के लिए छोटे और मध्यम आकार के उद्योगों (Small Business/MSME) आर्थिक ज़रूरतों (Financial Needs) पूरा करने के लिए भारत सरकार ने अप्रैल 2015 में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) शुरुआत की है। अगर कोई व्यक्ति अपना व्यवसाय (Business) शुरू करना चाहता है या फिर अपने पहले से ही चल रहे व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाहता है और उस व्यक्ति को पैसों की जरूरत है तो वो प्रधानमंत्री मुद्रा योजना उसके लिए बहुत ही मददगार साबित होगी। अक्सर पैसों की कमी होने पर लोग लोन लेने के लिए बैंक का सहारा लेते हैं। लेकिन कोई भी बैंक बिना गारंटी या सिक्योरिटी के लोन देता नहीं है। उसके बाद उस व्यक्ति को लोन की जटिलता मायूस कर देती है। इन सभी समस्याओं से छुटकारा देने के लिए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरुआत की है। इस योजना का नाम MUDRA यानी Micro Units Development Refinance Agency है। इस योजना का मकसद बिज़नेस के लिए लोन मुहैया करवाना है।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के फायदे - Benefits of PM Mudra Loan


  • इस योजना के तहत बिना किसी गारंटी के लोन दिया जाता है।
  • इस योजना के तहत दिए जाने वाले लोन के लिए किसी भी प्रकार की Processing Fees नहीं ली जाती है।
  • मुद्रा लोन की भुगतान अवधि को और 5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।
  • मुद्रा कार्ड के ज़रिये ये लोन दिया जाता है।
  • महिलाओं के लिए ये लोन आसानी से मिलता है।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लिए योग्यता - Eligibility for PM Mudra Loan

  • देश का कोई भी नागरिक जो अपने व्यवसाय या बिज़नेस को शुरू करना चाहता है।
  • अपने मौजूदा व्यवसाय या बिज़नेस को आगे बढ़ाना चाहता है।
  • खेती के अलावा किसी भी काम के लिए मुद्रा लोन ले सकते हैं।
  • इस योजना के तहत अधिकतम राशि 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है।

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के प्रकार - Types of Loan under PM Mudra Scheme


प्रधानमंत्री मुद्रा लोन को जरूयतों के आधार पर तीन अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है।
1. शिशु ऋण(Shishu Loan): शिशु ऋण के तहत अधिकतम 50000 रुपये तक का लोन दिया जाता है।
2. किशोर ऋण (Kishor Loan): किशोर ऋण के तहत अधिकतम 50000 रुपये से लेकर 5 लाख तक का लोन दिया जाता है।
3. तरुण ऋण (Tarun Loan): तरुण ऋण के तहत अधिकतम 5 लाख से 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है।

सबसे ज़्यादा दिया जानेवाला लोन शिशु ऋण(Shishu Loan) होता है, इसके अंतर्गत 60% लोन लोगों को दिए जाते हैं।

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन में ब्याज दर और सब्सिडी - Interst Rates of Mudra Loan & Subsidy
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के लिए ब्याज दर अलग-अलग बैंकों द्वारा अलग लागु होता है। जनरली ये ब्याज दर 12% के आसपास होता है। इस लोन की ब्याज दर आपके व्यवसाय के जोखिम के हिसाब से बैंकों द्वारा तय किया जाता है। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के तहत किसी भी प्रकार की सब्सिडी दी नहीं जाती है।

कहाँ से लें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन - Where to Get Loan under PM Mudra Yojana

  • इस लोन को पब्लिक बैंकों (PSU) के द्वारा ले सकते हैं।
  • प्राइवेट बैंकों के द्वारा ले सकते हैं।
  • क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (Rural Region Banks) के द्वारा ले सकते हैं।
  • सहकारी बैंकों (Co-Oprative Banks) के द्वारा ले सकते हैं।
  • माइक्रोफाइनेंस संस्थाओं (Micro Finance Co.) के द्वारा ले सकते हैं।
  • गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थाओं (NBFC's) के द्वारा ले सकते हैं।

मुद्रा लोन के लिए कहाँ और कैसे आवेदन करना है - How to Apply for Mudra Loan under PMMY

मुद्रा लोन को लेने के लिए कोई एक निश्चित प्रकार की प्रक्रिया नहीं है। भारत सरकार ने लगभग सभी बैंकों को आदेश दिया है इस योजना के तहत मुद्रा लोन देने के लिए। सबसे पहले आप किसी भी सरकारी बैंक या ऊपर बताई गई संस्थाएं हैं उनमें से किसी में भी आपको बात करना है। मानलो आप किसी बैंक का चुनाव करते हैं तो सबसे पहले आप उस बैंक में जाकर मुद्रा लोन के बारे में पूछताछ करें। बैंक मैनेजर से आप अपने व्यवसाय के बारे में सभी बातों पर चर्चा करें और उसके बाद मुद्रा लोन की ब्याज दर के बारे में बात करें। उसके बाद बैंक मैनेजर से डाक्यूमेंट्स की लिस्ट पूंछें और उन सभी को तैयार रखें। जब आपके ज़रूरी डाक्यूमेंट्स आपके पास तैयार हो जाएं तो फिर आप  मुद्रा लोन का फॉर्म बैंक से लें या ऑनलाइन डाउनलोड करके उस फॉर्म को भर दें। इसके बाद आपको प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन दिया जायेगा।

Free Download Mudra Loan Form


इस ऐप से लड़की की आवाज में भेंजे मैसेज और दोस्तों से करें मजाक

https://www.techabtak.com/2019/03/send-messages-in-girl-voice-with-this-app.html

दोस्तों आज हम आपको यहां एक ऐसी trick बता रहे हैं जिससे आप किसी को भी लड़की की आवाज में Message भेज सकते हैं और उससे मजाक कर सकते हैं। ये मैसेज आप WhatsApp, Facebook, Gmail, Bluetooth , Shareit किसी से भी सेंड कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ The Translator Women's Voice ऐप डाउनलोड करना होगा। ये एक फ्री App है जिसे Google Play Store से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें Hindi, English के साथ ही कई भाषाओं का ऑप्शन मौजूद हैं। इस एप की मदद से आप जिस भाषा में Voice Massage भेजना चाहते हैं उसको Select कर सकते हैं।


कैसे काम करता है ये ऐप:

एप को डाउनलोड करने के बाद इसको यूज करने का तरीका बहुत आसान है। इसको ओपन करते ही आपको एक पेज नजर आएगा जिस पर आपको अपना मैसेज लिखना है। मैसेज लिखने के बाद ये मैसेज एक Voice Note बन जाएगा जिसे Play का बटन प्रेस कर आप सुन भी सकते हैं। अब शेयर वाले आइकन पर टैप कर इसे किसी को भी भेज सकते हैं।

ये भी पढ़ें:क्या आप जानते हैं एंड्रॉइड फोन के ये खास 3 फीचर्स

ऐप के बारे में:

यह 2.38MB का एप है। यह 2.3 या उसके ऊपर के Android Version पर काम करता है। Users ने इसे कूल एप बताया है और इसको यूज करना बहुत आसान है। तो दोस्तों इस ऐप को  डाउनलोड कर अपने दोस्तों के साथ खूब सारी मस्ती करें और हमारे इस पोस्ट को शेयर करना न भूलें।

क्या आप जानते हैं एंड्रॉइड फोन के ये खास 3 फीचर्स

https://www.techabtak.com/2019/03/these-3-features-of-Android-are-very-useful-for-you.html


एंड्रॉइड फोन के बारे में आप जितना जानें उतना कम है। फोन के उपयोग के दौरान हमें हर रोज कुछ न कुछ नया जानने को मिलता है। आगे हमने ऐसे ही कुछ खास फीचर्स की जानकारी दी है जो आापके लिए न सिर्फ बेहद उपयोगी हैं बल्कि उनके बारे में आपको जानना भी जरूरी है।

1] स्क्रीन रिकॉर्डिंग

अब तक आप अपने फोन में स्क्रीनशॉट लेते होंगे। परंतु आपको मालूम नहीं कि आप जो कुछ भी अपने फोन में कर रहे हैं और जो कुछ भी स्क्रीन पर दिखाई देता है उसे आप रिकॉर्ड कर सकते हैं और उसे शेयर भी कर सकते हैं। हालांकि फिलहाल फोन में यह फीचर डिफॉल्ट उपलब्ध नहीं है आपको अलग से ऐप्लिकेशन डाउनलोड करना होगा। आप अपने फोन में AZ Screen Recorder ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं, यह बेहद ही शानदार ऐप है।


2] मोबाइल नोटिफिकेशन पाएं डेस्कटॉप पर

यदि आप डेस्कटॉप पर ज्यादा समय बिताते हैं और इस दौरान बार—बार मोबाइल के उपयोग से कतराते हैं तो इसका भी उपाय है। आप अपने फोन नो​टिफिकेशन को अपने डेस्कटॉप या लैपटॉप पर पा सकते हैं। इतना ही नहीं किसी भी मेल, मैसेज और व्हाट्सऐप का रिप्लाई भी आप यहीं से कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन में Pushbullet Application को डाउनलोड करना होगा। वहीं डेस्कटॉप पर आप इसका डेस्कटॉप क्लाइंट इंसटॉल कर सकते हैं। यदि आप इसे हल्के तौर पर उपयोग करना चाहते हैं तो पुशबुलेट का क्रोम एक्सटेंशन अपने डेस्कटॉप पर इंस्टॉल कर सकते हैं।


3] फोन में बनाएं रिसायकल​ बिन

कई लोग चाहते हैं कि पीसी के तरह उनके फोन में भी रिसायकल बिन हो जिससे कि कभी गलती से कोई फाइल डिलीट हो जाए तो ​रिसायकल बिन से उसका उपयोग कर सकें। हालांकि अब तक आप यही जानते होंगे कि एंड्रॉइड फोन में रिसायकल बिन का ऑप्शन नहीं है लेकिन बस एक ऐप इंस्टॉल कर आप उसे ला सकते हैं। इसके लिए आप अपने फोन में Dumpster Application का उपयोग कर सकते हैं। यह आपके फोन से डिलीट ऑडियो, वीडियो और इमेज सहित कुछ फाइलों को संभालकर रखने में सक्षम है।


तो दोस्तों ये थी एंड्रॉइड फोन के लिए महत्वपूर्ण जानकारी, जो आपके लिए जानना बहोत ही ज़रूरी था। दोस्तों अगर ये पोस्ट आपको अच्छी लगी हो प्लीज लाइक और शेयर ज़रूर करें।

लोकसभा चुनाव 2019: इस ऐप के ज़रिए जानें अपने नेताओं का रिपोर्ट कार्ड


https://www.techabtak.com/2019/03/rate-and-know-report-cad-of-your-leaders-with-neta-app.html
Neta App

लोकसभा चुनाव 2019 का शंखनाद हो चुका है। 10 मार्च को मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी थी कि इस बार चुनाव 7 चरणों में होंगे। पहले चरण के मतदान की शुरुआत 11 अप्रैल से होगी। ऐसे में अगर आप इस बार चुनाव में वोट डालने वाले हैं, तो आपको 'नेता' (Neta) नाम के ऐप के बारे में जान लेना चाहिए। इस ऐप के जरिए आप अपने सांसद या विधायकों के काम की रिपोर्ट जान सकते हैं और उन्हें रेटिंग भी दे सकते हैं। इस नेता ऐप को आप ऐप स्टोर से फ्री में डाउनलोड भी कर सकते हैं।

गर्मियों में कर लें ये काम, सिर्फ 500 रुपये में AC बन जायेगा आपका खटारा कूलर

https://www.techabtak.com/2019/03/your-old-cooler-will-become-air-conditioner-with-this-machine-in-just-500-rupees.html

गर्मियों का मौसम शुरू हो चूका है। गर्मी से निपटने के लिए लोगों ने अपने घरों और दफ्तरों में लगे Air Conditioner (AC) और कूलरों की सर्विसिंग कराना शुरू कर दी है। अगर आप के घर में भी कूलर है तो आज हम आपको एक ऐसी मशीन के बारे में बताने वाले हैं, जिसे लगाने से आपका पुराने से पुराना खटारा कूलर भी AC की जैसी ठंडी हवा देने लगेगा। आज हम जिस मशीन की बात कर रहे हैं वो एक हाईटेक मशीन है और इसे बड़ी आसानी से कूलर में फिट करवा सकते हैं।


जानते हैं इस मशीन की कीमत:

आज हम जिस मशीन की मदद से आपके खटारा कूलर को AC जैसा बनाने की बात कर रहे हैं उस मशीन का नाम कूल कंनेक्ट रिमोट कंट्रोलर (Cool Connect Remote Controller) है। इस मशीन को कूलर में अलग से  फिट किया जा सकता है। बाजार में इस मशीन की कीमत 500 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक है। इस मशीन को लगवाने के बाद आपका कूलर पूरी तरह से हाईटेक बन जायेगा। इस मशीन की मदद से कूलर में तापमान नियंत्रण (Temperature Control) करने के लिए एडवांस फीचर जुड़ जाता है, जिसकी मदद से आप अपनी इच्छा के अनुसार सेट कर सकते हैं। इस मशीन के साथ एक रिमोट भी आता है जिससे आप अपने कूलर को कण्ट्रोल कर सकते हैं।


इस मशीन के खास फीचर्स:

इस मशीन को लगवाने के बाद आपका कूलर पूरी तरह से हाईटेक हो जायेगा और इसके रिमोट की मदद से इसे ऑटोमैटिक तरीके से भी कण्ट्रोल कर सकते हैं। इस मशीन को लगवाने के बाद आपके कूलर में बार-बार पानी भरने का झंझट भी ख़त्म हो जायेगा। यानि जैसे ही इसका तापमान बढ़ेगा, ये मशीन कूलर के वाटर पंप को ऑटोमैटिक चला देगा। जब तापमान आपकी तय सीमा पर आ जायेगा तो पानी की मोटर अपने आप बंद हो जाएगी। रात के समय ज्यादा ठंडा होने पर आप रिमोट के ज़रिये कूलर की स्पीड को सेट कर सकते हैं। इस मशीन में 1 से 9 नंबर तक स्पीड ऑप्शन मौजूद हैं।


आप खुद कर सकते हैं इस मशीन को इनस्टॉल:

अगर आप भी इस मशीन को अपने कूलर में लगवाने की सोंच रहे हैं तो ज्यादा परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। आप खुद ही इस मशीन को इनस्टॉल कर सकते हैं। इस मशीन के साथ एक कनेक्शन गाइड आती है जिसकी मदद से आप इस मशीन को कूलर में इनस्टॉल कर सकते हैं। अगर आप बिजली का काम करना जानते नहीं हैं बिजली मिस्त्री की मदद ले सकते हैं। आप इस मशीन को अपने नज़दीकी बिजली का सामान बेचने वाले दुकान से या फिर ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।

इस मशीन को ऑनलाइन खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें

दोस्तों अगर ये जानकारी आपको अच्छी लगे तो प्लीज अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।

आइये जानते हैं WiFi की Speed बढ़ाने के 5 Tips

https://www.techabtak.com/2019/03/increase-wifi-speed-with-these-5-tips.html


हाईस्पीड इंटरनेट के लिए अधिकतर लोग घरों और ऑफिस में WiFi का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर वाईफाई में भी स्पीड सही ना मिले तो दिक्कत होती है। दुर्भाग्य से वाईफाई की स्पीड समस्या का पता लगाना थोड़ा मुश्किल होता है। एक अनजान अवरोध भी वाईफाई स्पीड का आधा कर सकता है, इसलिए स्पीड कम होने पर सबसे पहले समस्या को समझना जरूरी है। यहां हम आपको वाईफाई स्पीड कम होने को लेकर कुछ कारणों के बारे में बताएंगे, जिन्हें सुधारने पर आपकी इंटरनेट स्पीड बढ़ सकती है।



WiFi की Speed बढ़ाने के 5 Tips- how to increase wifi speed:

1. राउटर की पोजिशन:

राउटर को सही जगह पर रखना बहुत जरूरी है। कुछ लोग इसे कहीं पर भी रखकर चलाने लगते हैं, जोकि गलत है। पहले अपने घर या ऑफिस के हर कोने में रखकर देखें कि इसे सबसे अच्छे सिगनल कहां मिल रहे हैं। बेहतर होगा कि इसे जितना ऊंचाई पर रख सकें, ताकि उसे सही सिग्नल मिल सकें। राउटर सभी दिशा में अपने सिग्नल भेजते हैं इसलिए अगर इन्हें किसी दीवार के बहुत पास नहीं ही रखें तो बढ़िया होगा।

2. पासवर्ड सुरक्षित रखे:

अगर आपका सिग्नल अच्छा है और फिर भी आपके इंटरनेट की स्पीड कम है तो इसका कारण ये हो सकता है की आपका इंटरनेट कोई और इस्तेमाल कर रहा है, इसलिए अपने Wi-Fi का पासवर्ड सुरक्षित रखे और किसी के साथ शेयर ना करे।

3. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से दूरी:

अपने राउटर को किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे की मोबाइल, टेबलेट, रिमोट कंट्रोल्स के पास न रखें। ऐसे डिवाइसस आपके Wi-Fi का सिग्नल कम कर सकते है।


4. इस टूल की लें मदद:


अगर आपका वाई-फाई सही सिग्नल नहीं दे रहा तो क्लाउडचैक टूल की मदद से आप यह पता लगा सकते हैं कि यह कहां कमजोर पड़ रहा है।

5. रखें हमेशा अपडेट:

नया राउटर फर्मवेयर अपडेट के साथ आता है, लेकिन अगर आपका डिवाइस पुराना है तो इसे तुरंत अपडेट करें। ऎसा करने से वाई फाई इंटरनेट में आ रही परेशानियां कुछ हद तक ठीक हो जाएंगी।

दोस्तों, अगर ये पोस्ट आप को अच्छी लगे तो प्लीज शेयर करें।

बिना झंझट ऐसे बनवाएं अपना ड्राइविंग लाइसेंस!

https://www.techabtak.com/2019/03/easy-steps-for-make-your-driving-license-in-india_14.html


जैसे ही ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने को लेकर बात आती है तो हमारी आंखों के सामने दलालों से भरा RTO ऑफिस नज़र आने लगता है। अगर आप बिना लाइसेंस के गाड़ी या बाइक चलाते हैं तो यह गैर कानूनी है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं बेदह आसान स्टेप्स जिसके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं।

ऐसे बनवाएं ड्राइविंग लाइसेंस:

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आपको सबसे अपने नजदीकी RTO ऑफिस में जाकर सबसे पहले लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाइ करना होगा। इसके लिए आपके पास हाल ही में खींची गई 4 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, रेजिडेंस प्रूफ, एज प्रुफ और फिजिकल फिटनेस का सेल्फ डिक्लरेशन होना जरुरी है। आपको यह सभी कागज़ात नोटरी से अटेस्ट कराने होंगे।

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट:

रेजिडेंस प्रूफ के तौर पर आप वोटर आईडी कार्ड, रार्शन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल, पानी बिल, बैंक की पासबुक जिस पर पता लिखा हो, MTNL, BSNL का फोन बिल, का इस्तेमाल कर सकते हैं। एज प्रूफ के लिए 10 वीं क्लास का सर्टिफिकेट, बर्थ सर्टिफिकेट, पैन कार्ड और CGSH कार्ड मान्य होता है। 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक LMV (लाइट मोटर व्हीकल के लिए) कैटिगरी के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकता है।  लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस पाने के लिए सभी बताए गए जरुरी कागजात को फॉर्म नम्बर 1,2 और 3 के साथ भर कर RTO ऑफिस में जमा करवा दें। फॉर्म जमा करने के बाद आपका एक टेस्ट होगा। यह टेस्ट ट्रैफिक नियमों से संबंधित होती है। टेस्ट पास करने के बाद आपको लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस दे दिया जाएगा। यह लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस 6 महीनों तक मान्य रहता है।


लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस मिलने के एक महीने बाद आप अपने लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस को RTO ऑफिस में जमा करवा सकते हैं। लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस को जमा करवाने के बाद आपका ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा इस टेस्ट को पास करने के बाद आपका ड्राइविंग लाइसेंस आपके पते पर स्पीड पोस्ट से भेज दिया जाएगा। लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस मिलने के बाद आपके पास ड्राइविंग सीखने के लिए अधिकतम 6 महीने का समय होता है। 6 महीने के बाद आपका लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस रद्द हो जाता है।

ऐसे करें अपने मोबाइल स्क्रीन को टीवी स्क्रीन से कनेक्ट

ऐसे करें अपने मोबाइल स्क्रीन को टीवी स्क्रीन से कनेक्ट

https://www.techabtak.in/2019/03/connect-mobile-screen-to-your-tv-screen-with-mhl-adoptar.html
MHL Adoptar

अगर आप अपने मोबाइल स्क्रीन को अपने टीवी पर लाना चाहते है और अपनी मोबाइल वीडियों को टीवी पर और भी लोगों के साथ देखना चाहते है तो अब ये बिल्कुल आसान हो गया है। इसमें आप 15, 17 और 21 या फिर उससे ज्यादा बड़ी स्क्रीन पर अपना मोबाइल स्क्रीन को देख सकते हों। सभी मोबाइलों में माइक्रो HDMI पोर्ट नहीं होता है लेकिन सभी के सभी MHL अडाप्टर को सपोर्ट करते हैं।

ऐसे करें अपने मोबाइल स्क्रीन को टीवी स्क्रीन से कनेक्ट

तो बस MHL अडाप्टर की मदद से आप अपने फोन को अपने LED टीवी से कनेक्ट करिए और बड़े परदे पर गेम और वीडियो का मजा लीजिए। अधिकांश लोगों के लिए कनेक्ट करने का सबसे आम तरीका एक एमएचएल एडाप्टर का उपयोग करना है जैसे कि नीचे दिखाया गया है, जिसमें एक छोर पर एक नर माइक्रो यूएसबी प्लग और दूसरे पर एक महिला एचडीएमआई पोर्ट होता है। यदि आपका फोन माइक्रो यूएसबी पोर्ट होस्ट करता है, तो आपको बस अपने फोन पर एक MHL एडाप्टर से कनेक्ट करना है, और एडीएफ़एर से एडीएफ़एर से एमएलएल सक्षम एचडीएमआई पोर्ट पर अपने टीवी पर सही पोर्ट को लेबल किया जाएगा MHL और आप सभी सेट हैं। यदि आपका फोन या टैबलेट माइक्रो यूएसबी पोर्ट होस्ट नहीं करता है, तो आपको एक और एडेप्टर की ज़रूरत होगी।

जल्दी से रजिस्टर या अपडेट कराएं मोबाइल नंबर, LIC से मिलेंगे 65 तरह के SMS

https://www.techabtak.in/2019/03/register-or-update-your-mobile-number-in-lic.html

अगर आपके पास भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation) यानी LIC की पॉलिसी है और आपका मोबाइल नंबर उसमें अपडेट नहीं है तो आप 1 मार्च से शुरू हुई एक बड़ी सुविधा से वंचित हो जाएंगे। दरअसल एलआईसी (LIC) 1 मार्च से डिजिटल हो गई है। इसके बाद जब भी एलआईसी (LIC) के पॉलिसीहोल्डर्स का प्रीमियम भरने की तारीख आएगी या प्रीमियम जमा नहीं करने पर पॉलिसी लैप्स होगी या उनका बोनस जुड़ेगा तो एलआईसी की तरफ से ऐसी सभी सूचनाएं एक एसएमएस (SMS) के माध्यम से आपके मोबाइल पर भेजी जाएंगी।

LIC ने अपने पॉलिसी होल्डर्स को भेजे एसएमएस

एलआईसी (LIC) पिछले कई महीने से इसकी सूचना देने के लिए अपने पॉलिसीहोल्डर्स को SMS भेज रही थी, जिसमें कहा जा रहा था, ‘प्रिय कस्टमर, हम आपको सूचित करते हैं कि एलआईसी 1.03.2019 से SMS के माध्यम से ही आपकी पॉलिसी के लिए प्रीमियम चुकाने की तारीख के बारे में सूचना देंगे और रिमाइंडर भेजेंगे।’

रजिस्टर या अपडेट कराएं अपना मोबाइल नंबर

अगर आपको यह एसएमएस (SMS) मिला नहीं मिला है तो इसका मतलब है कि आपका मोबाइल नंबर बीमा कंपनी के पास रजिस्टर नहीं है। ऐसे में आपको अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कराना चाहिए या तुरंत अपडेट कराना चाहिए, जिससे आप LIC के द्वारा पॉलिसी के संबंध में किए जाने वाले संवाद से वंचित न रह जाएं।


एजेंट को कॉल करें या ऑनलाइन भी है सुविधा

अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर कराने के लिए आप अपने एजेंट को कॉल कर सकते हैं, जिससे आपने पॉलिसी ली थी और उनसे मोबाइल नंबर रजिस्टर या अपडेट कराने के लिए कह सकते हैं। आप एलआईसी की वेबसाइट पर इस लिंक  www.licindia.in/Customer-Services/Help-Us-To-Serve-You-Better से जाकर या हेल्पलाइन नंबर 022-68276827 पर कॉल करके भी ऐसा कर सकते हैं। LIC के मुताबिक, इसके बाद आपको मोबाइल पर ही उसकी तरफ से ऑटोमेटेड मेसेज मिलेंगे।

एलआईसी से मिलेंगे 65 तरह के एसएमएस

इसी प्रकार ड्यू डेट से एक दिन पहले प्रीमियम के बकाया होने का मैसेज मिलेगा और ग्रेस पीरियड खत्म होने से पहले भी ऐसा ही एक मैसेज मिलेगा। गौरतलब है कि एलआईसी अपने पॉलिसीहोल्डर्स को प्रीमियम जमा करने के लिए एक महीने का ग्रेस पीरियड भी देती है।


एलआईसी अपने पॉलिसी होल्डर्स को प्रीमियम पेमेंट के रिमाइंडर, पॉलिसी लैप्स्ड होने, रिवाइव करने या फोरक्लोज करने, पॉलिसी बॉन्ड जारी करने, बोनस या लॉयल्टी जोड़ने, एनईएफटी या एनएसीएच मैंडेट रजिस्टर कराने या रिजेक्ट करने, मैच्योरिटी अमाउंट ड्यू या भुगतान करने और न्यू ईयर ग्रीटिंग मैसेज आदि 65 मैसेज भेजेगी।

E-mail Newsletter

Sign up now to receive breaking news and to hear what's new with us.

Recent Articles

© 2014 Tech अबतक. WP themonic converted by Bloggertheme9. Published By Gooyaabi Templates | Powered By Blogger
TOP