जानिए ब्लड प्रेशर के कारण, लक्षण और उपाय


जानिए ब्लड प्रेशर के कारण, लक्षण और उपाय - Blood Pressure Causes, Symptoms and Remedies in Hindi

नमस्कार दोस्तों, टेकअबतक.कॉम में आप सभी का स्वागत है। आज की इस पोस्ट हम आपको ब्लड प्रेशर की बीमारी के कारण, लक्षण और उसके इलाज के  बारे में बताएँगे। ब्लड प्रेशर के मरीज़ों की तादाद आज के दौर में दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। भागदौड़ भरी जिंदगी, फ़ास्ट फ़ूड और अनियमित जीवनशैली की वजह से हर उम्र के लोगों में ये बीमारी पायी जा रही है। ब्लड प्रेशर की बीमारी वैसे तो काफी साधारण लगती है, लेकिन समय रहते इसका इलाज ना कराया जाये तो ये हार्ट अटैक, ब्रेन हैमरेज और गुर्दे की बीमारी का कारण बन सकती है।

हमारा दिल नसों में खून का मूवमेंट करता है और ये इतने फ़ोर्स से मूवमेंट करता है कि ये पूरे शरीर में फ़ैल सके, इसे ही ब्लड प्रेशर कहते हैं। ब्लड प्रेशर का कम होना या ज़्यादा होना दोनों ही शरीर के लिए घातक हैं। मेडिकल लैंग्वेज में इसे हाइपरटेंशन कहते हैं और ये साइलेंट किलर के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि कई लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत होती है लेकिन उन्हें इसका पता भी नहीं होता।


ब्लड प्रेशर के कारण - Causes of Blood Pressure

हाई ब्लड प्रेशर के 90% मामलों में ब्लड प्रेशर के कारणों का पता नहीं चल पाता। हाई ब्लड प्रेशर के कारण बताना मुश्किल है। हाई ब्लड प्रेशर अनुवांशिक कारण या बढ़ती हुई उम्र की वजह से हो सकता है। वहीँ महिलाओं में पुरुषों के मुक़ाबले ये रोग होने की ज़्यादा संभावना होती है। इसके साथ ही मोटापा बढ़ने, सोडियम की मात्रा अधिक होने से, शराब का ज़्यादा सेवन करने से, या शारीरिक एक्टिविटी ना होने की वजह से ब्लड प्रेशर ज़्यादा हो सकता है।


हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण - Symptoms of High Blood Pressure

हाई ब्लड प्रेशर के कुछ खास लक्षण नहीं होते और इसे साइलेंट किलर कहा जाता है। जब ये एकदम से बढ़ जाता है तो रोगी को इसके बारे में पता चलता है। ज़्यादा प्रेशर बढ़ जाने पर सिर में दर्द, चक्कर आना, धुंधला दिखना, उलटी आने जैसा लगना या सीने में दर्द होने की शिकायत हो सकती है।


ब्लड प्रेशर का इलाज - Treatment of Blood Pressure

ब्लड प्रेशर के इलाज के सबसे पहले आपको इसके कारणों का पता लगाना होगा और उनका रोकथाम करना होगा। अगर आपको मोटापे की वजह से ब्लड प्रेशर है तो मोटापा कम करने की कोशिश कीजिये, इसके लिए आप एक्सरसाइज कजिये, शराब का इस्तेमाल ना कीजिये। कई रिसर्चों में ये पाया गया है कि हर दिन 30 मिनट की शारीरिक एक्टिविटी आपकी इस बीमारी का इलाज कर सकती है। वहीँ इसका रेगुलर चेक अप आपको करते रहना चाहिए। सोडियम की डाइट पर आपको नियंत्रण करना चाहिए। ब्लड प्रेशर की बीमारी को कम करने के लिए जंक फ़ूड क इस्तेमाल बंद करना होगा।


3 टिप्स जो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए - Top 3 Tips for Control Your Blood Pressure

ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए ये ३ टिप्स बहुत ही काम की हैं। पहली टिप्स है, ब्लड प्रेशर के मरीजों को सीढ़ियों का प्रयोग करना होगा, रोज़ाना एक्सरसाइज करना, दिल को सेहतमंद रखने के लिए अच्छा होता है। ऑफिस में आप लिफ्ट का इस्तेमाल ना कर सीढ़ियों का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। दूसरी टिप्स है, अपना गुस्सा कम करें। वैसे भी गुस्सा जानलेवा हो सकता है। स्ट्रेस को दूर करने की आपको हर मुमकिन कोशिश करनी चाहिए। आप मैडिटेशन और योगा का भी सहारा ले सकते हैं। गुस्सा करने से ब्लड प्रेशर और स्ट्रेस बढ़ जाता है। हार्ट अटैक के 90% केस स्ट्रेस के कारण होते हैं। तीसरी टिप्स है, नशीली चीज़ों का इस्तेमाल बंद कर दें। बहुत ज़्यादा मात्रा में नशीली चीज़ों का इस्तेमाल करने से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, जिससे आगे जा कर वजन बढ़ता है और हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए ब्लड प्रेशर की बीमारी से बचने के लिए नशीली चीज़ों का इस्तेमाल बिलकुल बंद कर दीजिए।


हाई ब्लड प्रेशर को कैसे कण्ट्रोल करें - How to Control High Blood Pressure

1) नींबू पानी: हाई ब्लड प्रेशर होने पर नींबू का पानी (Lemonade) काफी फायदेमंद होता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी होती है, उन्हें सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर पीना चाहिए। या फिर दोपहर के खाने के बाद 1 गिलास नींबू का पानी पीना चाहिए।

2) लहसुन: लहसुन (Garlic) यानि गारलिक नाइट्रिक ऑक्साइड और हाइड्रोजन सल्फाइट को बढ़ा कर ब्लड वेसल को रिलैक्स करने में मदद करता है। ये खून में थक्का नहीं जमने देता और कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखता है। ब्लड प्रेशर के रोगियों को अपने खाने में ज़्यादा से ज़्यादा लहसुन इस्तेमाल करना चाहिए।

3) केले: केले(Bananas) में पोटैशियम की काफी मात्रा पायी जाती है, जो शरीर में सोडियम की इफ़ेक्ट को कम करता है और साथ में ये हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।  जिनको हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी हो उन्हें रोज़ाना एक या दो केले ज़रूर खाने चाहिए।

4)नारियल पानी: हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने के लिए नारियल पानी (Coconut Water) बहुत फायदेमंद है। ये सिस्टोलिक दाब को कम करता है, इसके लिए दिन में एक बार नारियल पानी ज़रूर पीना चाहिए। खाली पेट पानी पिने से ज़्यादा फायदा मिलता है।


लो ब्लड प्रेशर को कैसे कण्ट्रोल करें - How to Control Low Blood Pressure

1) शकरकंद : शकरकंद (Sweet Potato) जिसे स्वीट पोटैटो भी कहा जाता है। लो ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम हो जाने पर शकरकंद बहुत ही बढ़िया उपाय है।  दिन में दो बार एक कप शकरकंद का जूस ज़रूर पीना चाहिए।

2) तुलसी : जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की बीमारी रहती है उन्हें 10 से 15  तुलसी (Basil) के पत्ते लेकर उसे पीस कर उसका रस निकाल कर उसमे एक चम्मच शहद के साथ खाली पेट लेना चाहिए। इससे लो ब्लड प्रेशर में काफी फायदा होता है।

3) बादाम : रात को 7 बादाम (Almond) भिगोएं, सुबह उसके छिलके निकाल कर पीस लीजिए और थोड़ी देर दूध में उबाल कर उसे गुनगुना करके पी लीजिए। इससे लो ब्लड प्रेशर में काफी फायदा होता है।

4) कॉफ़ी : कॉफ़ी (Coffee) में कैफीन की काफी मात्रा होती है, जो लो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में काफी मदद करती है। ये लो ब्लड प्रेशर को बहुत तेज़ी से बढ़ा देता है। हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। लेकिन लो ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होती है।

दोस्तों ये कुछ घरेलु उपाय हैं जिन्हे अपना कर आप ब्लड प्रेशर की बीमारी को नियंत्रित कर सकते हैं। अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो प्लीज कमेंट कर बताएं और अपने दोस्त, रिश्तेदारों के साथ शेयर करें।

सेल के लिए आज से उपलब्ध है Oppo F15, जानिए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

https://www.techabtak.com/2020/01/oppo-f15-goes-on-sale-starting-today-price-in-india-specifications-hindi-news.html
Oppo F15

Oppo F15 आज से खरीद के लिए उपलब्ध होने जा रहा है।फोन की सेल अमेज़नफ्लिपकार्ट और घरेलू ऑफलाइन रीटेलर्स पर होगी
ओप्पो एफ15 पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया था।भारत में यह फोन रियलमी एक्सऔर वीवो एसप्रो जैसे स्मार्टफोन से टक्कर लेगा।इस स्मार्टफोन की ख़ासियत इसमें शामिल 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली एमोलेड डिस्प्ले और चारबैक कैमरों का सेटअप है। Oppo F15 में गेम बूस्ट 2.0, गेमिंग वॉइस चेंजर और इन-गेम नोइस केंसलिंग जैसे कुछ गेमिंग फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।इसके अलावा यह फोन आखों की सुरक्षा के सर्टिफिकेशन TÜV Rheinland के साथ आता है और साथ ही इसमें डीसी स्क्रीन डिमिंग 2.0 टेक्नोलॉजी भी शामिल है।

Oppo F15 भारत में वीवो एसप्रो और रियलमी एक्सजैसे स्मार्टफोन से टक्कर लेगा।इस फोन में गेमिंग को बेहतरीन बनाने के लिए कई गेमिंग पर फोकस करने वाले फीचर्स भी 
दिए गए हैं।ओप्पो एफ15 के साथ एक बार की मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट का ऑफर भी मिल रहा है।


Oppo F15 price in India, sale offers

ओप्पो एफ15 की भारत में कीमत 19,990 रुपये है।इस कीमत में आपको 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी।फोन को लाइटनिंग ब्लैक और यूनिकॉर्न व्हाइट रंग के विकल्प के साथ लॉन्च किया गया है।फोन को आज से अमेज़नफ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रीटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है।

सेल ऑफर्स की बात करें तो Oppo F15 के साथ कंपनी एक बार की मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट सुविधा दे रही है।यह ऑफर केवल 26 जनवरी से पहले फोन को खरीदने पर मिलेगी।इसके अलावा एचडीएफसी बैंकआईसीआईसीआई बैंक और येस बैंक ग्राहक ऑफलाइन रीटेल 
स्टोर्स से इस फोन को खरीदने पर 5 प्रतिशत का कैशबैक भी पा सकते हैं।
ग्राहकों को बजाज फिनसर्व के साथ ज़ीरो डाउनपेमेंट विकल्प भी मिलेगा।इसका मतलब है कि ग्राहक बिना एक पैसा दिए इस फोन की पूरी कीमत को किस्त में बदल 
सकते हैं।इसके अलावा फोन खरीदने वाले जियो यूज़र्स को 100 प्रतिशत अतिरिक्त डेटा का फायदा भी 
मिलेगा।

Oppo F15 specifications, features

डुअल-सिम Oppo F15 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ColorOS 6.1.2 पर चलता है।इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सलएमोलेड डिस्प्ले है।आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। स्मार्टफोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट 3.0 दिया गया है।इसके बारे में 0.32 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा किया गया है।

Oppo 
के इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 (MT6771V) प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए Mali G72 MP3 जीपीयू दिया गया है।जुगलबंदी के लिए 8 जीबी रैम मौज़ूद हैं। स्मार्टफोन चार रियर कैमरों से लैस है।पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ /1.79 है।इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यह अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है।इसके अलावा 2 मेगापिक्सल के दो और सेंसर्स मौज़ूद हैं।एक पोर्ट्रेट शॉट के लिए है और दूसरा मोनोक्रोम शॉट के लिए।

Oppo F15 
में सेल्फी के दीवानों के लिए 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।फोन एआई वीडियो ब्यूटिफिकेशनजेंडर और एज डिटेक्शन जैसे फीचर से लैस है।फोन नाइट पोर्ट्रेट मोड और बोकेह मोड के साथ आता है।इन फीचर्स के लिए 2 मेगापिक्सल के दोनों सेंसर्स इस्तेमाल होते हैं।

Oppo 
के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है।ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीईवाई-फाई 802.11एसीब्लूटूथ 4.2, जीपीएस-जीपीएसयूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।एक्सेलेरोमीटरएंबियंट लाइटजायरोस्कोपमैगनेटोमीटरपैडोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोनका हिस्सा हैं।

Oppo F15 
की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।स्मार्टफोन का डाइमेंशन 160.2x73.3x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 172 ग्राम।

E-mail Newsletter

Sign up now to receive breaking news and to hear what's new with us.

Recent Articles

© 2014 Tech अबतक. WP themonic converted by Bloggertheme9. Published By Gooyaabi Templates | Powered By Blogger
TOP