Showing posts with label Mobiles. Show all posts
Showing posts with label Mobiles. Show all posts

सेल के लिए आज से उपलब्ध है Oppo F15, जानिए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

https://www.techabtak.com/2020/01/oppo-f15-goes-on-sale-starting-today-price-in-india-specifications-hindi-news.html
Oppo F15

Oppo F15 आज से खरीद के लिए उपलब्ध होने जा रहा है।फोन की सेल अमेज़न, फ्लिपकार्ट और घरेलू ऑफलाइन रीटेलर्स पर होगी
ओप्पो एफ15 पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया था।भारत में यह फोन रियलमी एक्स2 और वीवो एस1 प्रो जैसे स्मार्टफोन से टक्कर लेगा।इस स्मार्टफोन की ख़ासियत इसमें शामिल 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली एमोलेड डिस्प्ले और चारबैक कैमरों का सेटअप है। Oppo F15 में गेम बूस्ट 2.0, गेमिंग वॉइस चेंजर और इन-गेम नोइस केंसलिंग जैसे कुछ गेमिंग फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।इसके अलावा यह फोन आखों की सुरक्षा के सर्टिफिकेशन TÜV Rheinland के साथ आता है और साथ ही इसमें डीसी स्क्रीन डिमिंग 2.0 टेक्नोलॉजी भी शामिल है।

Oppo F15 भारत में वीवो एस1 प्रो और रियलमी एक्स2 जैसे स्मार्टफोन से टक्कर लेगा।इस फोन में गेमिंग को बेहतरीन बनाने के लिए कई गेमिंग पर फोकस करने वाले फीचर्स भी 
दिए गए हैं।ओप्पो एफ15 के साथ एक बार की मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट का ऑफर भी मिल रहा है।


Oppo F15 price in India, sale offers

ओप्पो एफ15 की भारत में कीमत 19,990 रुपये है।इस कीमत में आपको 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी।फोन को लाइटनिंग ब्लैक और यूनिकॉर्न व्हाइट रंग के विकल्प के साथ लॉन्च किया गया है।फोन को आज से अमेज़न, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रीटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है।

सेल ऑफर्स की बात करें तो Oppo F15 के साथ कंपनी एक बार की मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट सुविधा दे रही है।यह ऑफर केवल 26 जनवरी से पहले फोन को खरीदने पर मिलेगी।इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और येस बैंक ग्राहक ऑफलाइन रीटेल 
स्टोर्स से इस फोन को खरीदने पर 5 प्रतिशत का कैशबैक भी पा सकते हैं।
ग्राहकों को बजाज फिनसर्व के साथ ज़ीरो डाउनपेमेंट विकल्प भी मिलेगा।इसका मतलब है कि ग्राहक बिना एक पैसा दिए इस फोन की पूरी कीमत को किस्त में बदल 
सकते हैं।इसके अलावा फोन खरीदने वाले जियो यूज़र्स को 100 प्रतिशत अतिरिक्त डेटा का फायदा भी 
मिलेगा।

Oppo F15 specifications, features

डुअल-सिम Oppo F15 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ColorOS 6.1.2 पर चलता है।इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है।आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। स्मार्टफोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट 3.0 दिया गया है।इसके बारे में 0.32 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा किया गया है।

Oppo 
के इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 (MT6771V) प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए Mali G72 MP3 जीपीयू दिया गया है।जुगलबंदी के लिए 8 जीबी रैम मौज़ूद हैं। स्मार्टफोन चार रियर कैमरों से लैस है।पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ /1.79 है।इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यह अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है।इसके अलावा 2 मेगापिक्सल के दो और सेंसर्स मौज़ूद हैं।एक पोर्ट्रेट शॉट के लिए है और दूसरा मोनोक्रोम शॉट के लिए।

Oppo F15 
में सेल्फी के दीवानों के लिए 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।फोन एआई वीडियो ब्यूटिफिकेशन, जेंडर और एज डिटेक्शन जैसे फीचर से लैस है।फोन नाइट पोर्ट्रेट मोड और बोकेह मोड के साथ आता है।इन फीचर्स के लिए 2 मेगापिक्सल के दोनों सेंसर्स इस्तेमाल होते हैं।

Oppo 
के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है।ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर, पैडोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोनका हिस्सा हैं।

Oppo F15 
की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।स्मार्टफोन का डाइमेंशन 160.2x73.3x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 172 ग्राम।

Huawei ने लांच किए P30 और P30 Pro स्मार्टफोन्स, जाने स्पेसिफिकेशन्स

https://www.techabtak.com/2019/03/gadgets-huawei-launches-p30-and-p30-pro-smartphones.html
Huawei P30 Pro
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei ने अपने दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स P30 और P30 Pro को लांच कर दिया है । कंपनी की ओर से ये जानकारी मिली है कि इनमे टॉप नौच कैमरे दिए गए हैं । कंपनी ने ये भी दावा किया है कि इन Huawei Smartphones में दिए गए कैमरे किसी भी स्मार्टफोन्स के मुकाबले अबतक के बेस्ट कैमरे हैं । बाजार में फ़िलहाल इन स्मार्टफोन्स का मुकाबला Samsung Galaxy S10, Pixel 3 और iPhone SS से है और फ्यूचर में iPhone 11 और Pixel 4 से रह सकता है ।

Huawei P30 के स्पेसिफिकेशन्स:

इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच OLED (2340x1080पिक्सेल) का डिस्प्ले दिया गया है । ये स्मार्टफोन एंड्राइड 9 बेस्ड EMUI 9.1 पर चलता है । इस स्मार्टफोन में Kirin 980 प्रोसेसर मौजूद है और ये कंपनी का खुद का प्रोसेसर है । इस प्रोसेसर को ARM Technology से बनाया गया है और बेंचमार्क से पता चलता है कि ये सबसे तेज़ प्रोसेसर में से एक है । ये सरे बेंचमार्क में Exynos या Qualcomm  Snapdragon 845 प्रोसेसर से बेहतर है । लेकिन आप बेंचमार्क को ही सब कुछ नहीं मान सकते हैं । इस प्रोसेसर कि टॉप स्पीड 2.6 GHz है और इसमें Mail G76MP10 ग्राफ़िक्स प्रोसेसर दिया गया है । इस स्मार्टफोन के स्टोरेज कि बात करें तो इसमें 6GB रैम और 128GB का इंटरनल स्टोरेज मौजूद है ।

P30 के कैमरे कि बात करें तो इसमें तीन कैमरे मौजूद हैं । इसका प्राइमरी कैमरा भी 40MP का है । वहीँ इसका दूसरा कैमरा वाइड एंगल शॉट्स के लिए 16MP का दिया हुआ है । इसका तीसरा कैमरा 8MP का है और यहाँ 3X टेलीफोटो लेंस मौजूद है । इसके फ्रंट कैमरे कि बात करें तो इसमें सेल्फी कि लिए 32MP का कैमरा दिया गया है । इस स्मार्टफोन कि बैटरी 3650 mAh की दी गई है ।


Huawei P30 Pro के स्पेसिफिकेशन्स:

इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच OLED (2340x1080पिक्सेल) का डिस्प्ले दिया गया है । ये स्मार्टफोन एंड्राइड 9 बेस्ड EMUI 9.1 पर चलता है । इस स्मार्टफोन में Kirin 980 प्रोसेसर मौजूद है और ये कंपनी का खुद का प्रोसेसर है । इस प्रोसेसर को ARM Technology से बनाया गया है और बेंचमार्क से पता चलता है कि ये सबसे तेज़ प्रोसेसर में से एक है । ये सरे बेंचमार्क में Exynos या Qualcomm  Snapdragon 845 प्रोसेसर से बेहतर है । लेकिन आप बेंचमार्क को ही सब कुछ नहीं मान सकते हैं । इस प्रोसेसर कि टॉप स्पीड 2.6 GHz है और इसमें Mail G76MP10 ग्राफ़िक्स प्रोसेसर दिया गया है । इस स्मार्टफोन के स्टोरेज कि बात करें तो इसमें 8GB रैम और 128GB का इंटरनल स्टोरेज मौजूद है ।

P30 Pro के कैमरे की बात करें तो इसमें चार कैमरे दिए गए हैं। इसका प्राइमरी कैमरा 40MP का है। दूसरा कैमरा 20MP का है, जोकि वाइड एंगल शॉट्स के लिए है। इसका तीसरा कैमरा 8MP का है, जिसमे 5X ज़ूम लेंस दिए गए हैं। कंपनी ने इसे पेरिस्कोप लेंस कहा है। इसकी फोकल लेंथ 125mm है। इसका  चौथा कैमरा टाइम ऑफ़ फ्लाइट कैमरा है, जो कैलकुलेट करता है कि शॉट क्लिक करते वक़्त लाइट का ट्रैवेल में कितना वक़्त लगता है और फिर इनफार्मेशन का यूज P30 Pro यूजर्स को कुछ यूनिक फीचर्स देने में करता है।


इन स्मार्टफोन्स के कुछ खास फीचर्स- Special Features of Huawei Phones

  • P30 और P30 Pro में कंपनी का 1/1.7 इंच इमेज प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
  • P30 Pro 10X का हाइब्रिड ज़ूम और 5X का ऑप्टिकल ज़ूम ऑफर करता है। साथ ही यहाँ ऑप्टिकल इमेज स्टैबिलाइजेशन का भी सपोर्ट दिया गया है।
  • दोनों ही स्मार्टफोन्स अपने दो कैमरों की मदद से वीडियो शूट कर सकते हैं।
  • P30 का ISO रेंज 204, 800 और P30 Pro का ISO रेंज 409, 600 है।
  • इनमे इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और इन-डिस्प्ले ईयरपीस स्पीकर दिए गए हैं।

भारत में लांच कब होंगे और इनकी कीमत क्या होगी:

कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक Huawei P30 और Huawei P30 Pro स्मार्टफोन्स को अप्रैल महीने में भारत में लांच किया जायेगा। ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल Amazon India पर इसके लिए Notify Me पेज लाइव कर दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स की कमत बात की जाये तो लगभग 60,000 रुपये के करीब हो सकती है।

E-mail Newsletter

Sign up now to receive breaking news and to hear what's new with us.

Recent Articles

© 2014 Tech अबतक. WP themonic converted by Bloggertheme9. Published By Gooyaabi Templates | Powered By Blogger
TOP