Yamaha ने भारत में लांच की MT-15 बाइक, जानें इसकी कीमत और फीचर्स

By Mosin Shaikh @TechAbtak.com  |  March 18, 2019 No comments

https://www.techabtak.com/2019/03/yamaha-mt-15-launched-in-india-price-specifications.html
Yamaha MT-15

Yamaha ने भारत में अपनी स्ट्रीट फाइटर बाइक MT-15 को लांच कर दिया है। MT-15 बाइक का फ्रंट लुक बेहद आकर्षक है। सामने से देखने पर ये बाइक किसी ऑटोबॉट जैसी दिखाई देती है। Yamaha ने अपने कैंपेन "द कॉल ऑफ़ द ब्लू" के तहत नई MT-15 के लांच के साथ अपनी MT सीरीज को भी शामिल किया है।

बता दें कि वैश्विक स्तर पर इस बाइक को पहले से बेचा जा रहा है लेकिन भारत में जो बाइक Yamaha ने लांच की है वो कई सारे बदलावों के साथ आई है। इस बाइक के बदलावों की बात करें तो इसमें कॉस्मेटिक और तकनिकी बदलाव शामिल हैं। नई Yamaha MT-15 मूल रूप से Yamaha YZF R15 v3.0 का नेक्स्ट वर्जन है।

Yamaha MT-15 की कीमत:

आपको बता दें कि ये बाइक बाजार में दो रंगों में मिलेगी। यानि एक Metallic Black और Dark Matt Blue कलर ऑप्शन में मिलेगी। इस मोस्ट स्टाइलिश बाइक की कीमत 1.36 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। इस महीने यानि मार्च के अंत तक इस बाइक की डिलीवरी की जाएगी।

Author: Mosin Shaikh @TechAbtak.com

Hello, I am Author, decode to know more: In commodo magna nisl, ac porta turpis blandit quis. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. In commodo magna nisl, ac porta turpis blandit quis. Lorem ipsum dolor sit amet.

0 Comments:

E-mail Newsletter

Sign up now to receive breaking news and to hear what's new with us.

Recent Articles

© 2014 Tech अबतक. WP themonic converted by Bloggertheme9. Published By Gooyaabi Templates | Powered By Blogger
TOP