शुरू हुई Realme 3 स्मार्टफोन की पहली सेल , जानें कीमत और ऑफर

By Mosin Shaikh @TechAbtak.com  |  March 12, 2019 No comments

https://www.techabtak.com/2019/03/realme-3-to-go-on-sale-for-the-first-time-in-india-today.html
Realme 3

Realme का नया स्मार्टफोन Realme 3 की आज पहली सेल है। इस स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते भारत में लांच किया गया था। ग्राहक इस स्मार्टफोन को Realme की वेबसाइट और ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल Flipkart से खरीद पाएंगे। आज होनेवाले सेल में इस स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन Black और Dynamic Black कलर में उपलब्ध किया जायेगा। वहीं 26 मार्च इसके रेडिएंट Blue कलर ऑप्शन को ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया जायेगा।

Realme 3 के स्पेसिफिकेशन्स:

ये स्मार्टफोन ड्यूल-सिम (नैनो+नैनो) सपोर्ट के साथ Android 9 Pie बेस्ड कंपनी का कस्टम स्किन ColorOS 6.0 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ 6.2-इंच HD+ (1520x720 pixel) का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 3GB/4GB रैम के साथ 2.1 Ghz की स्पीड वाला 12nm प्रोडक्शन प्रोसेस बेस्ड MediaTek Helio P70 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इसमें Realme U1 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की इंटरनल मेमोरी 32GB/64GB की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिये 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस  बैटरी 4230 mAh की है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 13MP+2MP के दो कैमरे दिए गए हैं। यहाँ PDAF फ़ास्ट फोकसिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इस कैमरे के साथ Nightscape, Hybrid HDR, Chroma Boost और Portrait Mode जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं इसके फ्रंट में 13MP AI कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ दिया गया है।

Samsung ने भारत में लॉन्च किया Galaxy M30 स्मार्टफोन, जाने इसकी स्पेसिफिकेशन्स

Realme 3 की कीमत और ऑफर्स:

इस स्मार्टफोन के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। 12 मार्च यानि आज से इस स्मार्टफोन की बिक्री दोपहर 12 बजे से शुरू होगई है। इसके लांच ऑफर्स की बात करें तो HDFC बैंक कार्ड्स पर 500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। Flipkart पर Jio की ओर से 5,300 रुपये तक के फायदे दिए जायेंगे और Realme की वेबसाइट पर MobiKwik पर 20 प्रतिशत सुपरकॅश दिया जायेगा। 

Author: Mosin Shaikh @TechAbtak.com

Hello, I am Author, decode to know more: In commodo magna nisl, ac porta turpis blandit quis. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. In commodo magna nisl, ac porta turpis blandit quis. Lorem ipsum dolor sit amet.

0 Comments:

E-mail Newsletter

Sign up now to receive breaking news and to hear what's new with us.

Recent Articles

© 2014 Tech अबतक. WP themonic converted by Bloggertheme9. Published By Gooyaabi Templates | Powered By Blogger
TOP