Showing posts with label Vivo Y91i. Show all posts
Showing posts with label Vivo Y91i. Show all posts

Vivo ने लांच किया Y91i स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

https://www.techabtak.com/2019/03/vivo-y91i-launched-with-mediatek-helio-p22-processor-in-india.html
Vivo Y91i

Vivo ने लांच किया Y91i स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Vivo ने शुक्रवार को अपना नया स्मार्टफोन Y91i को भारत में लांच कर दिया है। इस स्मार्टफोन की खास बात ये है कि इसमें 6.22-इंच HD+ Dewdrop डिस्प्ले दिया गया है। भारतीय ग्राहक इस स्मार्टफोन को Fusion Black और Ocean Blue कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। फ़िलहाल ये स्मार्टफोन ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। फ़िलहाल ये जानकारी साफ नहीं है कि ऑनलाइन स्टोर्स पर इस स्मार्टफोन को कब उपलब्ध कराया जायेगा। आपको बता दें कि इस साल कि शुरुआत में Vivo ने Y91 को लांच किया था। अब ये नया स्मार्टफोन इसके लाइनअप में जुड़ गया है।


Vivo Y91i के स्पेसिफिकेशन्स:

ये स्मार्टफोन ड्यूल सिम (नैनो + नैनो ) सपोर्ट के साथ एंड्राइड 8.1 Oreo बेस्ड Funtouch OS 4.5 पर चलता है। इसमें 19:9 रेश्यो के साथ 6.22-इंच HD+ (1520x720 pixel) फूल इन-सेल डिस्प्ले मौजूद है। इस स्मार्टफोन में 2GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर Mediatek Helio P22 (MT6762R) प्रोसेसर मौजूद है। इस स्मार्टफोन की इंटरनल मेमोरी 16GB/32GB की वेरिएंट में दी गई है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिये बढ़ाया भी जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth v5.0, GPS/A-GPS, FM Radio, Micro-USB और 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट दिया गया है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 4030 mAh की है।

फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन के रियर में 13MP का कैमरा दिया गया है। यहाँ साथ में LED फ़्लैश भी दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा मौजूद है। इसका अपर्चर f/1.8 है। इस स्मार्टफोन में फेस ब्यूटी, टाइमलैप्स, पाम कैप्चर और वॉयस कण्ट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।


Vivo Y91i की कीमत:

Vivo Y91i के 16GB इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन की कीमत 7,990 रुपये रखी गई है। वहीं इसके 32GB इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन की कीमत 8,490 रुपये रखी गई है।

E-mail Newsletter

Sign up now to receive breaking news and to hear what's new with us.

Recent Articles

© 2014 Tech अबतक. WP themonic converted by Bloggertheme9. Published By Gooyaabi Templates | Powered By Blogger
TOP