जामुन की गुठली से करे इन 5 बीमारियों को दूर

By Mohsin Shaikh  |  March 16, 2019 No comments

https://www.techabtak.com/2019/03/5-health-benefits-of-jamun-seed-powder.html

जामुन तो आपने खाये ही होंगे लेकिन आपने उनकी गुठलियों को फेंक दिया होगा। जामुन की गुठली हमारी सेहत के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होती है। लेकिन क्या आप जानते है की जामुन की गुठली सेहत के लिए औषधि का काम करती है। क्या आप जानते है इसके औषधियों से भरपूर फायदे के बारे में। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं इसके औषधीय गुणों के बारे में...

जामुन की गुठली के 5 फायदे:

1.मधुमेह:

आजकल हर किसी को शुगर की बीमारी हो रही है और दिन ब दिन ये बीमारी बढ़ती ही जा रही है। इसलिए आप सबको इस बीमारी से बचना चाहिए। इस बीमारी को ख़त्म करने के लिए जामुन की गुठली बहोत लाभदायक है। आप जामुन की गुठलियों के पाउडर को रोजाना सुबह गर्म पानी में मिला लें और उसका रोज़ाना सेवन करें। अगर आप ऐसा हर रोज़ करते हैं तो आप की शुगर की बीमारी पूरी तरह से खत्म हो सकती है।

2.जलने व घाव होने पर:

अगर आप में से किसी को कोई घाव हो गया हो या जलने की वजह से फफोड़ा आ गया हो तो सुखाई हुई जामुन की गुठली को पानी मे घिसकर घाव या फफोड़ा आदि पर दिन में दो बार लगाने लें। इस से आपकी तकलीफ भी कम होगी और आपको काफी आराम मिलेगा। 

3.फोड़े व मुँहासे ठीक करे:

अगर आप अपने चेहरे पर फोड़े या मुंहासों से परेशां हैं तो जामुन की गुठली आपको इस से छुटकारा दिलाएगी। जामुन की गुठली के पाउडर का पेस्ट बनाकर अपने चहरे के मुँहासे पर रोजाना लगाने से आपके मुँहासे दूर हो जाते है साथ ही इस पेस्ट को फोड़े, फुंसी पर लगाने से भी आराम मिलता है।

4.कमजोरी व थकान को करे दूर:-

बड़ी कमज़ोरी सी लगती है डॉक्टर साब, ताकत की कोई  दवाई लिख दीजिये। यह किसी भी डॉक्टर के जीवन में सबसे ज़्यादा बार सुना गया वाक्य होता है। आजकल बहोत से लोगो को कमज़ोरी की परेशानी सता रही है। इसलिए आपको कमजोरी होती है तो सुबह शाम दोनों टाइम जामुन की गुठली के पाउडर को खाने से कमजोरी दूर हो जाती है।

5.याददाश्त बढ़ाये:

आज के ज़माने में हर व्यक्ति बिजी है। क्योंकि आज के समय में समय इतनी तेज़ी से निकल रहा है कि व्यक्ति के पास आज खुद के लिए भी समय नहीं है और ऐसे में इतने सारे काम। इसलिए आज हर किसी याददाश्त कमज़ोर होती जा रही है। इसलिए आपको अपनी याददाश्त बढ़ाने में जामुन की गुठली मददगार साबित होगी। जामुन की गुठली के पाउडर का रोजाना सेवन करने से याददाश्त तेज होती है। इस उपाय को आप सुबह शाम करे।

Author: Mohsin Shaikh

Hello, I am Author, decode to know more: In commodo magna nisl, ac porta turpis blandit quis. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. In commodo magna nisl, ac porta turpis blandit quis. Lorem ipsum dolor sit amet.

0 Comments:

E-mail Newsletter

Sign up now to receive breaking news and to hear what's new with us.

Recent Articles

© 2014 Tech अबतक. WP themonic converted by Bloggertheme9. Published By Gooyaabi Templates | Powered By Blogger
TOP