Vivo Y93 और Vivo Y95 की कीमत हुई कटौती, जानें नई कीमतें

By Mosin Shaikh @TechAbtak.com  |  March 16, 2019 No comments

https://www.techabtak.com/2019/03/vivo-y93-vivo-y95-price-dropped-in-india-know-new-prices.html
Vivo Y95
Vivo Y93 और Vivo Y95 स्मार्टफोन भारत में सस्ते हो गए हैं। कंपनी ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि उसने Vivo Y93 के 3GB रैम वेरिएंट, Y93 के 4GB रैम वेरिएंट और Vivo Y95 की कीमत कम कर दी है। हैंडसेट को नई कीमत में अभी ऑनलाइन फ्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं कराया गया है। लेकिन मुंबई के एक नामी ऑफलाइन रिटेलर ने नई कीमतों की पुष्टि की है। याद रहे कि Vivo Y93 और Vivo Y95 स्मार्टफोन 2018 की चौथी तिमाही में भारत में लॉन्च किए गए थे। यह हैंडसेट वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले और एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आते हैं।

Vivo India ने गैजेट्स 360 को पुष्टि की है कि Vivo Y93 का 3GB+64GB वर्ज़न अब 11,990 रुपये में मिलेगा। पहले यह 12,990 रुपये में मिलता था। इस फोन का 4GB+32GB मॉडल अब 12,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसकी एमआरपी 13,990 रुपये थी। दूसरी तरफ, 15,990 रुपये वाला Vivo Y95 अब 14,990 रुपये में बिकेगा। इस स्मार्टफोन का एक मात्र वेरिएंट है जो 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। हैंडसेट नई कीमत में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नहीं उपलब्ध हैं। लेकिन मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने इन हैंडसेट की नई कीमतों की जानकारी ट्विटर पर दी।
 

Vivo Y93 स्पेसिफिकेशन:

Vivo Y93 एक डुअल रियर कैमरा सेटअप वाला हैंडसेट है। फोन में 13 MP का प्राइमरी सेंसर है और सेकेंडरी सेंसर 2 MP का है। फ्रंट पैनल पर सेल्फी वीडियो कॉलिंग के लिए 8 MP का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन5.0, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी के साथ ओटीजी सपोर्ट शामिल हैं। फोन में जान फूंकने के लिए 4,030 एमएएच बैटरी होगी।

डुअल-सिम (नैनो) Vivo Y93 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच OS 4.5 पर चलता है। इसमें 6.2 इंच का HD+ (720x1580 पिक्सल) हेलो फुलव्यू डिस्प्ले है। यह स्क्रीन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। Vivo Y93 में ऑक्टा-कोर Mediatek Helio P22 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। Helio P22 प्रोसेसर के साथ फोन में 3GB और 4GB रैम दिए गए हैं। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32GB या 64GB


Vivo Y95 स्पेसिफिकेशन:

अब बात कैमरा सेटअप की। फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ के साथ Vivo Y95 में 13 MP और 2 MP के दो सेंसर हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 MP का फ्रंट सेंसर है जो एआई फेस ब्यूटी और सेल्फी फ्लैश सपोर्ट के साथ आता है। फोन में जान फूंकने के लिए 4030 mAh बैटरी दी जा सकती है।

डुअल-सिम वाला Vivo Y95 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच OS 4.5 पर चलता है। फोन में 6.22 इंच आईपीएस HD+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन को प्रोटेक्ट करने के लिए 2.5 डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 1.9 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 और 4 जीबी रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 64GB इंटरनल स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव है। एक्सेलेरोमीटर, लाइट सेंसर, फेस अनलॉक और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

Author: Mosin Shaikh @TechAbtak.com

Hello, I am Author, decode to know more: In commodo magna nisl, ac porta turpis blandit quis. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. In commodo magna nisl, ac porta turpis blandit quis. Lorem ipsum dolor sit amet.

0 Comments:

E-mail Newsletter

Sign up now to receive breaking news and to hear what's new with us.

Recent Articles

© 2014 Tech अबतक. WP themonic converted by Bloggertheme9. Published By Gooyaabi Templates | Powered By Blogger
TOP