गर्मियों में कर लें ये काम, सिर्फ 500 रुपये में AC बन जायेगा आपका खटारा कूलर

By Mosin Shaikh @TechAbtak.com  |  March 18, 2019 No comments

https://www.techabtak.com/2019/03/your-old-cooler-will-become-air-conditioner-with-this-machine-in-just-500-rupees.html

गर्मियों का मौसम शुरू हो चूका है। गर्मी से निपटने के लिए लोगों ने अपने घरों और दफ्तरों में लगे Air Conditioner (AC) और कूलरों की सर्विसिंग कराना शुरू कर दी है। अगर आप के घर में भी कूलर है तो आज हम आपको एक ऐसी मशीन के बारे में बताने वाले हैं, जिसे लगाने से आपका पुराने से पुराना खटारा कूलर भी AC की जैसी ठंडी हवा देने लगेगा। आज हम जिस मशीन की बात कर रहे हैं वो एक हाईटेक मशीन है और इसे बड़ी आसानी से कूलर में फिट करवा सकते हैं।


जानते हैं इस मशीन की कीमत:

आज हम जिस मशीन की मदद से आपके खटारा कूलर को AC जैसा बनाने की बात कर रहे हैं उस मशीन का नाम कूल कंनेक्ट रिमोट कंट्रोलर (Cool Connect Remote Controller) है। इस मशीन को कूलर में अलग से  फिट किया जा सकता है। बाजार में इस मशीन की कीमत 500 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक है। इस मशीन को लगवाने के बाद आपका कूलर पूरी तरह से हाईटेक बन जायेगा। इस मशीन की मदद से कूलर में तापमान नियंत्रण (Temperature Control) करने के लिए एडवांस फीचर जुड़ जाता है, जिसकी मदद से आप अपनी इच्छा के अनुसार सेट कर सकते हैं। इस मशीन के साथ एक रिमोट भी आता है जिससे आप अपने कूलर को कण्ट्रोल कर सकते हैं।


इस मशीन के खास फीचर्स:

इस मशीन को लगवाने के बाद आपका कूलर पूरी तरह से हाईटेक हो जायेगा और इसके रिमोट की मदद से इसे ऑटोमैटिक तरीके से भी कण्ट्रोल कर सकते हैं। इस मशीन को लगवाने के बाद आपके कूलर में बार-बार पानी भरने का झंझट भी ख़त्म हो जायेगा। यानि जैसे ही इसका तापमान बढ़ेगा, ये मशीन कूलर के वाटर पंप को ऑटोमैटिक चला देगा। जब तापमान आपकी तय सीमा पर आ जायेगा तो पानी की मोटर अपने आप बंद हो जाएगी। रात के समय ज्यादा ठंडा होने पर आप रिमोट के ज़रिये कूलर की स्पीड को सेट कर सकते हैं। इस मशीन में 1 से 9 नंबर तक स्पीड ऑप्शन मौजूद हैं।


आप खुद कर सकते हैं इस मशीन को इनस्टॉल:

अगर आप भी इस मशीन को अपने कूलर में लगवाने की सोंच रहे हैं तो ज्यादा परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। आप खुद ही इस मशीन को इनस्टॉल कर सकते हैं। इस मशीन के साथ एक कनेक्शन गाइड आती है जिसकी मदद से आप इस मशीन को कूलर में इनस्टॉल कर सकते हैं। अगर आप बिजली का काम करना जानते नहीं हैं बिजली मिस्त्री की मदद ले सकते हैं। आप इस मशीन को अपने नज़दीकी बिजली का सामान बेचने वाले दुकान से या फिर ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।

इस मशीन को ऑनलाइन खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें

दोस्तों अगर ये जानकारी आपको अच्छी लगे तो प्लीज अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।

Author: Mosin Shaikh @TechAbtak.com

Hello, I am Author, decode to know more: In commodo magna nisl, ac porta turpis blandit quis. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. In commodo magna nisl, ac porta turpis blandit quis. Lorem ipsum dolor sit amet.

0 Comments:

E-mail Newsletter

Sign up now to receive breaking news and to hear what's new with us.

Recent Articles

© 2014 Tech अबतक. WP themonic converted by Bloggertheme9. Published By Gooyaabi Templates | Powered By Blogger
TOP