जल्दी से रजिस्टर या अपडेट कराएं मोबाइल नंबर, LIC से मिलेंगे 65 तरह के SMS

By Mosin Shaikh @TechAbtak.com  |  March 03, 2019 No comments

https://www.techabtak.in/2019/03/register-or-update-your-mobile-number-in-lic.html

अगर आपके पास भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation) यानी LIC की पॉलिसी है और आपका मोबाइल नंबर उसमें अपडेट नहीं है तो आप 1 मार्च से शुरू हुई एक बड़ी सुविधा से वंचित हो जाएंगे। दरअसल एलआईसी (LIC) 1 मार्च से डिजिटल हो गई है। इसके बाद जब भी एलआईसी (LIC) के पॉलिसीहोल्डर्स का प्रीमियम भरने की तारीख आएगी या प्रीमियम जमा नहीं करने पर पॉलिसी लैप्स होगी या उनका बोनस जुड़ेगा तो एलआईसी की तरफ से ऐसी सभी सूचनाएं एक एसएमएस (SMS) के माध्यम से आपके मोबाइल पर भेजी जाएंगी।

LIC ने अपने पॉलिसी होल्डर्स को भेजे एसएमएस

एलआईसी (LIC) पिछले कई महीने से इसकी सूचना देने के लिए अपने पॉलिसीहोल्डर्स को SMS भेज रही थी, जिसमें कहा जा रहा था, ‘प्रिय कस्टमर, हम आपको सूचित करते हैं कि एलआईसी 1.03.2019 से SMS के माध्यम से ही आपकी पॉलिसी के लिए प्रीमियम चुकाने की तारीख के बारे में सूचना देंगे और रिमाइंडर भेजेंगे।’

रजिस्टर या अपडेट कराएं अपना मोबाइल नंबर

अगर आपको यह एसएमएस (SMS) मिला नहीं मिला है तो इसका मतलब है कि आपका मोबाइल नंबर बीमा कंपनी के पास रजिस्टर नहीं है। ऐसे में आपको अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कराना चाहिए या तुरंत अपडेट कराना चाहिए, जिससे आप LIC के द्वारा पॉलिसी के संबंध में किए जाने वाले संवाद से वंचित न रह जाएं।


एजेंट को कॉल करें या ऑनलाइन भी है सुविधा

अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर कराने के लिए आप अपने एजेंट को कॉल कर सकते हैं, जिससे आपने पॉलिसी ली थी और उनसे मोबाइल नंबर रजिस्टर या अपडेट कराने के लिए कह सकते हैं। आप एलआईसी की वेबसाइट पर इस लिंक  www.licindia.in/Customer-Services/Help-Us-To-Serve-You-Better से जाकर या हेल्पलाइन नंबर 022-68276827 पर कॉल करके भी ऐसा कर सकते हैं। LIC के मुताबिक, इसके बाद आपको मोबाइल पर ही उसकी तरफ से ऑटोमेटेड मेसेज मिलेंगे।

एलआईसी से मिलेंगे 65 तरह के एसएमएस

इसी प्रकार ड्यू डेट से एक दिन पहले प्रीमियम के बकाया होने का मैसेज मिलेगा और ग्रेस पीरियड खत्म होने से पहले भी ऐसा ही एक मैसेज मिलेगा। गौरतलब है कि एलआईसी अपने पॉलिसीहोल्डर्स को प्रीमियम जमा करने के लिए एक महीने का ग्रेस पीरियड भी देती है।


एलआईसी अपने पॉलिसी होल्डर्स को प्रीमियम पेमेंट के रिमाइंडर, पॉलिसी लैप्स्ड होने, रिवाइव करने या फोरक्लोज करने, पॉलिसी बॉन्ड जारी करने, बोनस या लॉयल्टी जोड़ने, एनईएफटी या एनएसीएच मैंडेट रजिस्टर कराने या रिजेक्ट करने, मैच्योरिटी अमाउंट ड्यू या भुगतान करने और न्यू ईयर ग्रीटिंग मैसेज आदि 65 मैसेज भेजेगी।

Author: Mosin Shaikh @TechAbtak.com

Hello, I am Author, decode to know more: In commodo magna nisl, ac porta turpis blandit quis. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. In commodo magna nisl, ac porta turpis blandit quis. Lorem ipsum dolor sit amet.

0 Comments:

E-mail Newsletter

Sign up now to receive breaking news and to hear what's new with us.

Recent Articles

© 2014 Tech अबतक. WP themonic converted by Bloggertheme9. Published By Gooyaabi Templates | Powered By Blogger
TOP