क्या आप जानते हैं एंड्रॉइड फोन के ये खास 3 फीचर्स

By Mosin Shaikh @TechAbtak.com  |  March 21, 2019 No comments

https://www.techabtak.com/2019/03/these-3-features-of-Android-are-very-useful-for-you.html


एंड्रॉइड फोन के बारे में आप जितना जानें उतना कम है। फोन के उपयोग के दौरान हमें हर रोज कुछ न कुछ नया जानने को मिलता है। आगे हमने ऐसे ही कुछ खास फीचर्स की जानकारी दी है जो आापके लिए न सिर्फ बेहद उपयोगी हैं बल्कि उनके बारे में आपको जानना भी जरूरी है।

1] स्क्रीन रिकॉर्डिंग

अब तक आप अपने फोन में स्क्रीनशॉट लेते होंगे। परंतु आपको मालूम नहीं कि आप जो कुछ भी अपने फोन में कर रहे हैं और जो कुछ भी स्क्रीन पर दिखाई देता है उसे आप रिकॉर्ड कर सकते हैं और उसे शेयर भी कर सकते हैं। हालांकि फिलहाल फोन में यह फीचर डिफॉल्ट उपलब्ध नहीं है आपको अलग से ऐप्लिकेशन डाउनलोड करना होगा। आप अपने फोन में AZ Screen Recorder ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं, यह बेहद ही शानदार ऐप है।


2] मोबाइल नोटिफिकेशन पाएं डेस्कटॉप पर

यदि आप डेस्कटॉप पर ज्यादा समय बिताते हैं और इस दौरान बार—बार मोबाइल के उपयोग से कतराते हैं तो इसका भी उपाय है। आप अपने फोन नो​टिफिकेशन को अपने डेस्कटॉप या लैपटॉप पर पा सकते हैं। इतना ही नहीं किसी भी मेल, मैसेज और व्हाट्सऐप का रिप्लाई भी आप यहीं से कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन में Pushbullet Application को डाउनलोड करना होगा। वहीं डेस्कटॉप पर आप इसका डेस्कटॉप क्लाइंट इंसटॉल कर सकते हैं। यदि आप इसे हल्के तौर पर उपयोग करना चाहते हैं तो पुशबुलेट का क्रोम एक्सटेंशन अपने डेस्कटॉप पर इंस्टॉल कर सकते हैं।


3] फोन में बनाएं रिसायकल​ बिन

कई लोग चाहते हैं कि पीसी के तरह उनके फोन में भी रिसायकल बिन हो जिससे कि कभी गलती से कोई फाइल डिलीट हो जाए तो ​रिसायकल बिन से उसका उपयोग कर सकें। हालांकि अब तक आप यही जानते होंगे कि एंड्रॉइड फोन में रिसायकल बिन का ऑप्शन नहीं है लेकिन बस एक ऐप इंस्टॉल कर आप उसे ला सकते हैं। इसके लिए आप अपने फोन में Dumpster Application का उपयोग कर सकते हैं। यह आपके फोन से डिलीट ऑडियो, वीडियो और इमेज सहित कुछ फाइलों को संभालकर रखने में सक्षम है।


तो दोस्तों ये थी एंड्रॉइड फोन के लिए महत्वपूर्ण जानकारी, जो आपके लिए जानना बहोत ही ज़रूरी था। दोस्तों अगर ये पोस्ट आपको अच्छी लगी हो प्लीज लाइक और शेयर ज़रूर करें।

Author: Mosin Shaikh @TechAbtak.com

Hello, I am Author, decode to know more: In commodo magna nisl, ac porta turpis blandit quis. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. In commodo magna nisl, ac porta turpis blandit quis. Lorem ipsum dolor sit amet.

0 Comments:

E-mail Newsletter

Sign up now to receive breaking news and to hear what's new with us.

Recent Articles

© 2014 Tech अबतक. WP themonic converted by Bloggertheme9. Published By Gooyaabi Templates | Powered By Blogger
TOP