18000 mAh की बैटरी का है ये स्मार्टफोन, एक बार चार्ज कर हफ्ते भर होगा यूज

By Mosin Shaikh @TechAbtak.com  |  March 03, 2019 No comments

https://www.techabtak.com/2019/03/energizer-power-max-18k-has-18000-mah-battery-full-details.html
Energizer Power Max P18K Pop

18000 mAh की बैटरी का है ये स्मार्टफोन, एक बार चार्ज कर हफ्ते भर होगा यूज

Mobile World Congress में कई अनोखे गैजेट्स पेश किये गए जिनमे से एक Energizer Power Max P18K Pop स्मार्टफोन भी है और ये इसलिए अनोखा कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में 18000 mAh की बैटरी लगी है। ये फोन काफी मोटा है और इसकी थिकनेस 18mm की है। डिस्प्ले के लिए रखा गया ये स्मार्टफोन Dark Blue कलर का था।

Energizer Power Max P18K Pop की खासियत:

इस स्मार्टफोन कि स्क्रीन 6.2 इंच की है और इसमें पॉप अप कैमरा मौजूद है। इसमें बेजल्स कम हैं और नौच नहीं है। सेल्फी के लिए पॉप अप मॉड्यूल  में एक नहीं , बल्कि दो कैमरे दिए गए हैं। इस फोन में दी गई बड़ी बैटरी का फायदा ये है कि इसे एक बार चार्ज करके हफ्ते भर यूज कर सकते हैं।


कंपनी कि ओर से ये भी दावा किया गया है कि इसमें लगातार वीडियोज देखें तो ये 48 घंटों तक चलेगा। इस स्मार्टफोन में 6GB रैम के साथ 128GB कि इंटरनल मेमोरी दी गई है। इस स्मार्टफोन में MediaTek का प्रोसेसर दिया गया है ओर ये Android 9 Pie पर चलता है। कंपनी के अनुसार इस स्मार्टफोन को चार्ज करने में 8 घंटे लगेंगे। इसमें फ़ास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मौजूद है। कंपनी ने बताया कि अगर इस स्मार्टफोन में फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट नहीं दिया गया होता तो इसे चार्ज करने में 12 घंटों का समय लग सकता था।

मार्किट में कब होगा लांच:

फ़िलहाल कंपनी इस स्मार्टफोन को मार्किट में लांच करने कि तैयारी कर रही है। कंपनी कि ओर से बताया गया है कि इस स्मार्टफोन को अगले 2-3 महीनो में लांच किया जा सकता है। भारतीय मार्किट में कब लांच होगा ये पूछे जाने पर कोपमानी ने कहा है कि फ़िलहाल हमारा कोई प्लान नहीं है, लेकिन आनेवाले समय में इसे भारतीय मार्किट में इस स्मार्टफोन को लांच किया जा सकता है।

इस स्मार्टफोन को यूज करना आसान तो है, लेकिन ये काफी भरी ओर मोटा है। ऐसा लगता है आप दो या तीन स्मार्टफोन को एक साथ जोड़कर यूज कर रहे हैं। एक हाथ से यूज करने में थोड़ा मुश्किल भी हो सकता है। यूजर इंटरफ़ेस आम स्मार्टफोन जैसा ही है ओर इसका कैमरा डिसेंट है।

Author: Mosin Shaikh @TechAbtak.com

Hello, I am Author, decode to know more: In commodo magna nisl, ac porta turpis blandit quis. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. In commodo magna nisl, ac porta turpis blandit quis. Lorem ipsum dolor sit amet.

0 Comments:

E-mail Newsletter

Sign up now to receive breaking news and to hear what's new with us.

Recent Articles

© 2014 Tech अबतक. WP themonic converted by Bloggertheme9. Published By Gooyaabi Templates | Powered By Blogger
TOP