इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ Oppo K1 भारत में हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स

By Mosin Shaikh @TechAbtak.com  |  February 06, 2019 No comments

https://www.techabtak.in/2019/02/oppo-k1-with-in-display-fingerprint-sensor-launched-in-india.html

Oppo ने नई दिल्ली में एक इवेंट के दौरान अपने नए स्मार्टफोन Oppo K1 को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को पिछले साल अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की खास बात ये है कि इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन में मौजूद दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.4-इंच डिस्प्ले,  Snapdragon 660 प्रोसेसर और 25 MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसे केवल 4GB रैम वेरिएंट में पेश किया है।
Oppo K1 को भारत में केवल 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इसकी कीमत 16,990 रुपये रखी गई है। ग्राहक इसे Astral Blue और Piano Black वाले दो कलर ऑप्शन में ले पाएंगे। उम्मीद है कि चीन में लॉन्च किए गए 6GB रैम वेरिएंट को भी भारत में जल्द लॉन्च किया जाए। इस स्मार्टफोन की बिक्री 12 फरवरी से फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो Citibank क्रेडिट और डेबिट कार्ड यूजर्स को 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही यहां नो-कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन मिलेगा।


Oppo K1 के स्पेसिफिकेशन्स:

Oppo का नया K1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड ColorOS 5.2 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 19.5:9 रेश्यो और 91 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो के साथ 6.4-इंच (1080x2340 पिक्सल) फुल-HD+ डिस्प्ले मौजूद है। इस स्मार्टफोन में 4GB रैम के साथ 2.2GHz तक क्लॉक स्पीड के साथ Octa Core Qualcomm Snapdragon 660 प्रोसेसर दिया गया है।
फोटोग्राफी के सेक्शन की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 16 MP और 2 MP के दो कैमरे दिए गए हैं। वहीं फ्रंट में यहां 25 MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। Oppo K1 की इंटरनल मेमोरी 64GB की है, जिसे कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।
कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi i 802.11 a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ 5.0, GPS/ A-GPS, और GLONASS का सपोर्ट मौजूद है। इस स्मार्टफोन में फोन को अनलॉक करने के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और इसमें 3D ग्लास बैक है। इसकी बैटरी 3600mAh की है।

Author: Mosin Shaikh @TechAbtak.com

Hello, I am Author, decode to know more: In commodo magna nisl, ac porta turpis blandit quis. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. In commodo magna nisl, ac porta turpis blandit quis. Lorem ipsum dolor sit amet.

0 Comments:

E-mail Newsletter

Sign up now to receive breaking news and to hear what's new with us.

Recent Articles

© 2014 Tech अबतक. WP themonic converted by Bloggertheme9. Published By Gooyaabi Templates | Powered By Blogger
TOP