Xiaomi ने भारत में पेश किया स्पोर्ट्स शू , जानें कीमत और खूबियां

By Mosin Shaikh @TechAbtak.com  |  February 06, 2019 No comments

https://www.techabtak.in/2019/02/xiaomi-mi-mens-sports-shoes-2-launched-in-India.html

Xiaomi ने भारत में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नए Mi Men’s Sports Shoes 2 को लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें Xiaomi ने अपनी वेबसाइट पर Sports Shoes 2 के लिए क्राउडफंडिंग शुरू की है। इस नए स्पोर्ट्स शू में 5 in 1 Uni Moulding Technology दी गई है। साथ ही इसका फिशबोन स्ट्रक्चर अचानक आई मोच के खिलाफ सपोर्ट देता है।
Xiaomi Mi Men’s Sports Shoes 2 की कीमत भारत में 2,999 रुपये रखी गई है। हालांकि शुरुआत में ग्राहकों को इसे 500 रुपये की छूट के साथ 2,499 रुपये में सेल किया जाएगा। ये स्पोर्ट्स शू शाओमी के क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म पर 6 फरवरी, 2019 से ही मौजूद होगा और इसकी शिपिंग भारत में 15 मार्च से शुरू होगी।
Mi Men’s Sports Shoes 2 को 5 in 1 Uni Moulding Technology से तैयार किया गया है। ये 5 अलग-अलग मटेरियल से मिल कर बना है, इसलिए ये शॉक-एब्जॉर्बेंट, ड्यूरेबल और स्लिप-रेसिस्टेंट है।इसका 10-फिशबोन स्ट्रक्चर एक्सिडेंटल स्प्रेन के खिलाफ सपोर्ट देते हुए आरामदायक कूशनिंग मुहैया कराता है।
शाओमी के इस नए स्पोर्ट्स शू को ब्रिदेबल और वॉशेबल मेश फैब्रिक से तैयार किया गया है, जिससे इसे आसानी से धोया जा सकता है। इस शू का डिजाइन इस तरह से तैयार किया गया है, जिससे ज्यादा ग्रिप मिल सके। साथ ही ये स्पोर्ट्स शू यूनि-बॉडी सस्पेंशन बैलेंसिंगल पैच के साथ आएगा। ये ब्लैक, डार्क ग्रे और ब्लू कलर ऑप्शन के साथ ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।

Author: Mosin Shaikh @TechAbtak.com

Hello, I am Author, decode to know more: In commodo magna nisl, ac porta turpis blandit quis. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. In commodo magna nisl, ac porta turpis blandit quis. Lorem ipsum dolor sit amet.

0 Comments:

E-mail Newsletter

Sign up now to receive breaking news and to hear what's new with us.

Recent Articles

© 2014 Tech अबतक. WP themonic converted by Bloggertheme9. Published By Gooyaabi Templates | Powered By Blogger
TOP