भारत में पेश हुआ Nokia 8.1 स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत

By Mosin Shaikh @TechAbtak.com  |  December 12, 2018 No comments

https://www.techabtak.in/2018/12/hmd-gobal-launches-nokia-8-1-in-india.html


HMD Global ने भारत में Nokia 8.1 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Nokia 8.1 स्मार्टफोन की कीमत 26,999 रुपये है और इस स्मार्टफोन की बिक्री भारत में 21 दिसंबर से शुरू होगी। ये स्मार्टफोन भारतीय ग्राहकों को Blue/Silver और Iron/Steel कलर में मिलेगा। इस स्मार्टफोन को ग्राहक Online और Offline रिटेलर्स से खरीद सकते हैं। इसकी Pre-Booking Nokia की वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। कंपनी ने लॉन्च ऑफर के तहत Airtel यूजर्स को 1 TB डाटा देने का ऐलान किया है। इसके अलावा HDFC Bank कार्ड्स से खरीदारी करने पर भी कैशबैक दिया जायेगा।



Nokia 8.1 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स:

इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.18 इंच की फुल HD डिस्प्ले दी गई है। ऐस्पेक्ट रेश्यो 18.7:9 है और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 86.5 फीसदी है। इस पर 2.5D कर्व्ड ग्लास है। इसमें प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 3 दिया हुआ है। इस स्मार्टफोन में Octa Core Qualcomm 710 प्रोसेसर दिया गया है। इसकी बॉडी 6000 सीरीज अल्लुमिनियम की बानी हुई है।

सिर्फ 10,000₹ के अंदर मिलते ये बेहतरीन समर्टफोन्स, जानें यहाँ

इस स्मार्टफोन की स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4 GB रैम और 64 GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है और इसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिये 400 GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेक्शन की बात की जाये तो Nokia 8.1 स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। एक कैमरा 12 MP का है जिसमे 1.4 माइक्रोन पिक्सेल है, ड्यूल ऑटो फोकस और अपर्चर f /1.8 का है। वहीं दूसरा कैमरा 13 MP का है। सेल्फी के लिए इसमें एक ही कैमरा मौजूद है जो 20 MP का है और ये Zeiss का है। कैमरे में बोथी फीचर भी मौजूद है जिसके तहत फ्रंट और रियर कैमरा एक साथ काम कर सकते हैं। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इसमें फेस अनलॉक फीचर दिया हुआ है और फिंगरप्रिंट स्कैनर स्मार्टफोन के रियर में है।

Nokia 8.1 स्मार्टफोन में 3500 mAh की बैटरी दी गई है और ये 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, WI-Fi, Bluetooth v5.0, GPS और USB Type C पोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा सभी स्टैण्डर्ड कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद हैं। कंपनी का दावा है कि Nokia 8.1 स्मार्टफोन की बैटरी 2 दिन तक का बैकअप देगी।

Author: Mosin Shaikh @TechAbtak.com

Hello, I am Author, decode to know more: In commodo magna nisl, ac porta turpis blandit quis. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. In commodo magna nisl, ac porta turpis blandit quis. Lorem ipsum dolor sit amet.

0 Comments:

E-mail Newsletter

Sign up now to receive breaking news and to hear what's new with us.

Recent Articles

© 2014 Tech अबतक. WP themonic converted by Bloggertheme9. Published By Gooyaabi Templates | Powered By Blogger
TOP