Redmi Note 7 Pro:मिनटों में हुआ स्टॉक खाली, इस दिन है अगली सेल

By Mosin Shaikh @TechAbtak.com  |  March 14, 2019 No comments

https://www.techabtak.com/2019/03/redmi-note-7-pro-goes-out-of-stock-in-minutes-next-sale-is-on-20th-march.html
Redmi Note 7 Pro

Redmi Note 7 Pro:मिनटों में हुआ स्टॉक खाली, इस दिन है अगली सेल

बुधवार 13 मार्च को भारत में Redmi Note 7 Pro की पहली सेल थी। Xiaomi के हर डिवाइस की ही तरह Redmi Note 7 Pro भी पहली सेल में सेकेंड्स में ऑउट ऑफ स्टॉक हो गया। कंपनी ने जानकारी दी है कि इस स्मार्टफोन की अगली सेल 20 मार्च को दोपहर 12 बजे से होगी। पहली सेल की ही तरह दूसरी सेल के दौरान भी ये डिवाइस फ्लिपकार्ट, एमआई की वेबसाइट और एमआई स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। Redmi Note 7 की ये तीसरी सेल थी और ये डिवाइस भी मिनट्स में आउट ऑफ स्टॉक हो गया।

नए रेडमी नोट के डिजाइन को बदला गया है। यहां Water Drop Notch और नया ग्रेडिएंट फिनिशिंग दी गई है। ये पहला रेडमी नोट है जिसमें छोटा सा नॉच और इसके अंदर सेल्फी कैमरा दिया गया है। याद के तौर पर बता दें Redmi Note 5 और Redmi Note 6 सीरीज दिखने में लगभग एक जैसे थे। लेकिन Redmi Note 7 इनसे काफी अलग है।

Redmi Note 7 के स्पेसिफिकेशन्स:

Redmi Note 7 के बैक पैनल में ग्रेडिएंट फिनिशिंग दी गई है और इसे पिंक, ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। साथ ही यहां एक वेरिएंट बिना ग्रेडिएंट फिनिशिंग वाला भी है। Note 7 के रियर में 12MP का कैमरा दिया गया है। वहीं इसका दूसरा कैमरा 2MP का है, जिसे पोर्ट्रेट शॉट्स क्लिक करने के लिए दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 13MP का मौजूद है, जिसमें AI फेस अनलॉक, AI स्मार्ट ब्यूटी और AI सिंगल शॉट ब्लर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यहां नाइट मोड भी लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए दिया गया है।
बाकी स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Redmi Note 7 में 19.5:9 रेश्यो और 1080x2340 रिजोल्यूशन के साथ 6.3-इंच फुल-HD+ LTPS डिस्प्ले दिया गया है। Redmi Note 7 की स्क्रीन में साथ ही कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है, ये ग्लास बैक पैनल पर भी दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6GB तक रैम और 64GB तक स्टोरेज के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है। इसकी बैटरी 4000mAh की है और यहां क्विक चार्ज 4 का भी सपोर्ट दिया गया है।

Redmi Note 7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स:


Redmi Note 7 Pro भी देखने में लगभग Redmi Note 7 जैसा ही है। यानी Note 7 Pro में भी ग्रेडिएंट फिनिशिंग, फंकी कलर्स और वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा। इस स्मार्टफोन के रियर में भी दो कैमरे और फ्रंट में एक कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 7 Pro के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 48MP का प्राइमरी कैमरा और पोर्ट्रेट शॉट्स क्लिक करने के लिए 5MP का कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में यहां भी 13MP का कैमरा दिया गया है। साथ ही यहां फेस अनलॉक का भी सपोर्ट दिया गया है। यहां भी आपको लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए नाइट-मो़ड मिलेगा।


बाकी स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यहां 19.5:9 रेश्यो और 1080x2340 रिजोल्यूशन के साथ 6.3-इंच फुल-HD+ LTPS डिस्प्ले दिया गया है। Redmi Note 7 Pro में भी स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 भी दिया गया है। हार्डवेयर की बात करें तो यहां क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही यहां भी 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज दिया गया है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 4000mAh की है और यहां भी क्विक चार्ज 4 का सपोर्ट मौजूद है।


सेल के दौरान इन स्मार्टफोन्स की कीमत:

ग्राहक Redmi Note 7 Pro को दूसरी सेल के दौरान 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल को 13,999 रुपये की कीमत में खरीद पाएंगे। इसी तरह 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल 16,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वहीं Redmi Note 7 का 3GB/32GB वेरिएंट 9,999 रुपये में और 4GB/64GB वेरिएंट 11,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इस डिवाइस की तीसरी सेल 20 मार्च को ही होगी।

Author: Mosin Shaikh @TechAbtak.com

Hello, I am Author, decode to know more: In commodo magna nisl, ac porta turpis blandit quis. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. In commodo magna nisl, ac porta turpis blandit quis. Lorem ipsum dolor sit amet.

0 Comments:

E-mail Newsletter

Sign up now to receive breaking news and to hear what's new with us.

Recent Articles

© 2014 Tech अबतक. WP themonic converted by Bloggertheme9. Published By Gooyaabi Templates | Powered By Blogger
TOP