पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में खुलवाएं खाता, 7.3% तक मिलेगा ब्याज

By Mosin Shaikh @TechAbtak.com  |  February 28, 2019 No comments

इंडिया पोस्ट द्वारा Small Saving Scheme चलाई जा रही हैं। जिनमे से एक Monthly Income Scheme (MIS)  भी शामिल है, जिसमे डाक विभाग द्वारा मैच्युरिटी वक़्त 7.3 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाता है। इस स्कीम की तहत आप सिर्फ 1500 रुपये के इन्वेस्टमेंट से अपना खता खोल सकते हैं। आप ये पैसा कॅश अथवा चेक से भी जमा कर सकते हैं।


क्या होनी चाहिए उम्र 

ये अकाउंट आप किसी भी उम्र में खुलवा सकते हैं, लेकिन अगर आप किसी नाबालिग के नाम से अकाउंट खुलवाते हैं और नाबालिग की उम्र 10 साल ज़्यादा है तो वो खुद भी अकाउंट ऑपरेट कर सकते हैं, लेकिन 10 साल से काम उम्र है तो अभिभावक को ये खता ऑपरेट करना होगा।


ब्याज दर 

इस मंथली इनकम स्कीम की तहत अगर आप पोस्ट ऑफिस पैसे जमा करवाना चाहते हैं तो आपको 7.3 फीसदी सालाना ब्याज के दर के मुताबिक ब्याज बढ़ना शुरू हो जायेगा और ये पैसा कम से कम 5 साल की अवधि के बाद मिलेगा।

इन स्टेप्स को फॉलो कर अपने Google अकाउंट को Hack होने से बचाएं..


क्या है मैक्सिमम इन्वेस्टमेंट 

जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि आप इस स्कीम के अकाउंट में 1500 रुपये के इन्वेस्टमेंट से शुरू कर सकते हैं, लेकिन अगर आप इस स्कीम में ज़्यादा से ज़्यादा पैसा लगाना चाहते हैं, तो इस स्कीम की तय शर्तों की मुताबिक आप सिंगल अकाउंट में ४.५ लाख से अधिक और जॉइंट अकाउंट में 9 लाख से ज़्यादा का इन्वेस्टमेंट नहीं कर सकते।


प्री म्यचुर विथड्रॉल 

अगर आप अपना अकाउंट बंद करना चाहते हैं, तो आप ऐसा कम से कम १ साल बाद कर सकते हैं। अगर आप 3 साल से पहले अकाउंट बंद कर अपना पैसा वापस लेना चाहते हैं तो डाक विभाग आपके डिपॉजिट का 2 फीसदी काटकर पैसा लौटाएगा और अगर आप 3 साल के बाद पैसा वापस लेते हैं तो डाक विभाग 1 फीसदी पैसा काट लेगा।


अन्य फीचर 

जब अकाउंट खुलवाते हैं तो आप अपना नॉमिनी भी तय कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आप डाक घर में भी बदलाव कर सकते हैं। यानि कि अपना एमईएस खाता एक डाक घर से दूसरे डाक घर ट्रांसफर कर सकते हैं।

Author: Mosin Shaikh @TechAbtak.com

Hello, I am Author, decode to know more: In commodo magna nisl, ac porta turpis blandit quis. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. In commodo magna nisl, ac porta turpis blandit quis. Lorem ipsum dolor sit amet.

0 Comments:

E-mail Newsletter

Sign up now to receive breaking news and to hear what's new with us.

Recent Articles

© 2014 Tech अबतक. WP themonic converted by Bloggertheme9. Published By Gooyaabi Templates | Powered By Blogger
TOP