बढ़ानी है Typing Speed, तो अपनाएं ये 5 Tricks

https://www.techabtak.com/2019/04/increase-typing-speed-with-these-5-tricks.html

यदि 5-6 महीने से लगातार प्रैक्टिस करने के बावजूद भी आप अपने ऑफिस में कंप्यूटर पर कोबोर्ड के बटन को बगैर देखें नहीं लिख पा रहे तो इस वजह से भी आपकी नौकरी पर खतरा मंडरा सकता है। क्योंकि यदि ऑफिस में कोई भी काम आपको दिया जाएगा तो उसे लिखने में आप पूरा दिन लगा देंगे और इसका कारण आपकी स्लो टाइपिंग होगा। इसलिए जॉब पर ख़तरा मंडराने से पहले बेहतर है कि आप अपनी इस समस्या को जल्द से जल्द सुलझा लें। इसके लिए आज हम आपो बता रहे है कुछ ऐसे शॉर्टकट टाइपिंग के कुछ ऐसे गुर जिसके बाद आपकी टाइपिंग स्पीड फर्राटेदार हो जाएगी।और बगैर देखे आप कीबोर्ड से कुछ भी बेहद आसानी से फटाफट टाइप कर पाएंगे।


Typing Speed बढ़ाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

स्टेप 1. अपने बैठने के तरीके को भी बदलिए। इसलिए क्योंकि टाइपिंग करते समय हमेशा पैरों को फर्श पर और अपनी कलाई को कीबोर्ड के संतुलन में रखना चाहिए।

स्टेप 2. यदि आप कंप्यूटर पर कुछ टाइप करना चाहते हैं और वो भी बिना कीबोर्ड देखें तो आपको कीबोर्ड के लेटर्स का ज्ञान होना बहुत ही जरूरी है। टाइपिंग का सबसे पहला नियम की दोनों हाथों का इस्तेमाल किया जाए।

स्टेप 3. अपने दोनों हाथों अपनी उंगलियों को कीबोर्ड के ऊपर दो भागों में रखें। सही तरीके से आपके दोनों हाथों की पहली उंगलिया F और J रखें उसके बाद बाकी सारी उंगलिया अपने आप सही जगह पड़ने लगेंगी।
स्टेप 4. अब जब आप कीबोर्ड के सभी लेटर्स को अच्छे से पहचान चुकें है तो अब बारी है रोजाना 1-2 घंटे प्रैक्टिस करने की।

स्टेप 5. इसके अलावा कुछ टाइपिंग सॉफ्टवेयर हैं जिसके जरिए आप अपनी टाइपिंग स्पीड को और निखार सकते हैं। जैसे (www.keybr.com), (speedtypingonline.com), (typingstudy.com)।

रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 रनों से हराया

https://www.techabtak.com/2019/03/mi-vs-rcb-ipl-7th-match-mumbai-indians-won-by-6-runs.html

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए IPL 2019 के 7वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 6 रनों से हराया है। ये मैच बहुत ही रोमांचक मोड़ पर आ रुका था। ऐसा लग रहा था कि एबी डिविलियर्स ये मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीता पाएंगे, लेकिन वो इसमें असफल रहे।


मुंबई इंडियंस ने दिया 188 रनों का लक्ष - Mumabi Indians Gives 188 Runs Target

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया। बल्लेबाज़ी के लिए मैदान उतरी मुंबई इंडियंस ने काफी अच्छी शुरुआत की। जिसमे क्विंटन डिकॉक 20 गेंदों में 23 रन और कप्तान रोहित शर्मा 33 गेंदों में 48 रनों का शुरुआती योगदान रहा। इनके बाद सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह ने पारी को संभाला। एक समय ऐसा लग रहा था के मुंबई इंडियंस 170 रनों का आंकड़ा छुएगी नहीं, पर जैसे ही हार्दिक पांड्या बल्लेबाज़ी के लिए आये, तो ये आंकड़ा भी पार हो गया। हार्दिक पांड्या ने 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 14 गेंदों में 32 रन बना डाले। इन्हीं की धुआंधार बल्लेबाज़ी की दम पर मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने जीत के लिए 188 रनों का लक्ष रखा।


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिया कड़ा मुकाबला- RCB Face Tough Competition

मुंबई इंडियंस से मिले जीत के लिए 188 रनों का पीछा करने आई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन 27 रनों के स्कोर पर मोईन अली चौथे ओवर में रन आउट हो गए। उसके बाद कप्तान विराट कोहली और पार्थिव पटेल ने पारी को संभाला। पारी के 7वें ओवर में पार्थिव पटेल को मयंक मार्कण्डेय ने आउट कर दिया। इसके बाद ऐसा लग रहा था के ये मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बड़ी आसानी से अपने नाम कर लेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की चल रही धुंआधार बल्लेबाज़ी से मुंबई इंडियंस टीम और उनके फैंस काफी परेशां थे। इसी बीच 14वें ओवर में विराट कोहली को जसप्रीत बुमराह ने हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट कर दिया। लेकिन अभी एबी डिविलियर्स मैदान में मौजूद थे और बढ़िया बल्लेबाज़ी कर रहे थे। लेकिन जसप्रीत बुमराह ने काफी किफायती गेंदबाज़ी कर इस मैच का रुख पूरी तरह से मुंबई इंडियंस की तरफ मोड़ दिया और इस मैच को अपने नाम कर दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सिर्फ 181 रन ही बना पाई। जिसमे एबी डिविलियर्स 70 (41), कप्तान विराट कोहली 46 (32) और पार्थिव पटेल 31 (22) रनों का योगदान रहा।

Huawei ने लांच किए P30 और P30 Pro स्मार्टफोन्स, जाने स्पेसिफिकेशन्स

https://www.techabtak.com/2019/03/gadgets-huawei-launches-p30-and-p30-pro-smartphones.html
Huawei P30 Pro
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei ने अपने दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स P30 और P30 Pro को लांच कर दिया है । कंपनी की ओर से ये जानकारी मिली है कि इनमे टॉप नौच कैमरे दिए गए हैं । कंपनी ने ये भी दावा किया है कि इन Huawei Smartphones में दिए गए कैमरे किसी भी स्मार्टफोन्स के मुकाबले अबतक के बेस्ट कैमरे हैं । बाजार में फ़िलहाल इन स्मार्टफोन्स का मुकाबला Samsung Galaxy S10, Pixel 3 और iPhone SS से है और फ्यूचर में iPhone 11 और Pixel 4 से रह सकता है ।

Huawei P30 के स्पेसिफिकेशन्स:

इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच OLED (2340x1080पिक्सेल) का डिस्प्ले दिया गया है । ये स्मार्टफोन एंड्राइड 9 बेस्ड EMUI 9.1 पर चलता है । इस स्मार्टफोन में Kirin 980 प्रोसेसर मौजूद है और ये कंपनी का खुद का प्रोसेसर है । इस प्रोसेसर को ARM Technology से बनाया गया है और बेंचमार्क से पता चलता है कि ये सबसे तेज़ प्रोसेसर में से एक है । ये सरे बेंचमार्क में Exynos या Qualcomm  Snapdragon 845 प्रोसेसर से बेहतर है । लेकिन आप बेंचमार्क को ही सब कुछ नहीं मान सकते हैं । इस प्रोसेसर कि टॉप स्पीड 2.6 GHz है और इसमें Mail G76MP10 ग्राफ़िक्स प्रोसेसर दिया गया है । इस स्मार्टफोन के स्टोरेज कि बात करें तो इसमें 6GB रैम और 128GB का इंटरनल स्टोरेज मौजूद है ।

P30 के कैमरे कि बात करें तो इसमें तीन कैमरे मौजूद हैं । इसका प्राइमरी कैमरा भी 40MP का है । वहीँ इसका दूसरा कैमरा वाइड एंगल शॉट्स के लिए 16MP का दिया हुआ है । इसका तीसरा कैमरा 8MP का है और यहाँ 3X टेलीफोटो लेंस मौजूद है । इसके फ्रंट कैमरे कि बात करें तो इसमें सेल्फी कि लिए 32MP का कैमरा दिया गया है । इस स्मार्टफोन कि बैटरी 3650 mAh की दी गई है ।


Huawei P30 Pro के स्पेसिफिकेशन्स:

इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच OLED (2340x1080पिक्सेल) का डिस्प्ले दिया गया है । ये स्मार्टफोन एंड्राइड 9 बेस्ड EMUI 9.1 पर चलता है । इस स्मार्टफोन में Kirin 980 प्रोसेसर मौजूद है और ये कंपनी का खुद का प्रोसेसर है । इस प्रोसेसर को ARM Technology से बनाया गया है और बेंचमार्क से पता चलता है कि ये सबसे तेज़ प्रोसेसर में से एक है । ये सरे बेंचमार्क में Exynos या Qualcomm  Snapdragon 845 प्रोसेसर से बेहतर है । लेकिन आप बेंचमार्क को ही सब कुछ नहीं मान सकते हैं । इस प्रोसेसर कि टॉप स्पीड 2.6 GHz है और इसमें Mail G76MP10 ग्राफ़िक्स प्रोसेसर दिया गया है । इस स्मार्टफोन के स्टोरेज कि बात करें तो इसमें 8GB रैम और 128GB का इंटरनल स्टोरेज मौजूद है ।

P30 Pro के कैमरे की बात करें तो इसमें चार कैमरे दिए गए हैं। इसका प्राइमरी कैमरा 40MP का है। दूसरा कैमरा 20MP का है, जोकि वाइड एंगल शॉट्स के लिए है। इसका तीसरा कैमरा 8MP का है, जिसमे 5X ज़ूम लेंस दिए गए हैं। कंपनी ने इसे पेरिस्कोप लेंस कहा है। इसकी फोकल लेंथ 125mm है। इसका  चौथा कैमरा टाइम ऑफ़ फ्लाइट कैमरा है, जो कैलकुलेट करता है कि शॉट क्लिक करते वक़्त लाइट का ट्रैवेल में कितना वक़्त लगता है और फिर इनफार्मेशन का यूज P30 Pro यूजर्स को कुछ यूनिक फीचर्स देने में करता है।


इन स्मार्टफोन्स के कुछ खास फीचर्स- Special Features of Huawei Phones

  • P30 और P30 Pro में कंपनी का 1/1.7 इंच इमेज प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
  • P30 Pro 10X का हाइब्रिड ज़ूम और 5X का ऑप्टिकल ज़ूम ऑफर करता है। साथ ही यहाँ ऑप्टिकल इमेज स्टैबिलाइजेशन का भी सपोर्ट दिया गया है।
  • दोनों ही स्मार्टफोन्स अपने दो कैमरों की मदद से वीडियो शूट कर सकते हैं।
  • P30 का ISO रेंज 204, 800 और P30 Pro का ISO रेंज 409, 600 है।
  • इनमे इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और इन-डिस्प्ले ईयरपीस स्पीकर दिए गए हैं।

भारत में लांच कब होंगे और इनकी कीमत क्या होगी:

कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक Huawei P30 और Huawei P30 Pro स्मार्टफोन्स को अप्रैल महीने में भारत में लांच किया जायेगा। ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल Amazon India पर इसके लिए Notify Me पेज लाइव कर दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स की कमत बात की जाये तो लगभग 60,000 रुपये के करीब हो सकती है।

Mi Super Sale: यहाँ मिल रही है Xiaomi के स्मार्टफोन्स पर भारी छूट

https://www.techabtak.com/2019/03/mi-super-sale-huge-discount-on-xiaomi-smartphones.html

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने Mi सुपर सेल का आयोजन किया है। इस सेल के तहत कंपनी अपने स्मार्टफोन्स पर डील्स और डिस्काउंट दे रही है। जिन स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है उनमे Redmi Note 6 Pro, Poco F1 और Redmi Y2 स्मार्टफोन्स शामिल हैं। Mi सुपर सेल की शुरुआत 25 मार्च को हुई है और ये 28 मार्च तक जारी रहेगी। इस सेल के दौरान ग्राहक कई तरह के ऑफर्स का लाभ ले पाएंगे।

25 मार्च से लेकर 28 मार्च के बीच Mi ग्राहक Redmi Note 6 Pro, Poco F1, Redmi Y2, Mi A2 और Redmi 6 जैसे स्मार्टफोन्स पर एक्सचेंज डिस्काउंट और कैशबैक समेत कई सरे ऑफर्स का लाभ ले सकते हैं। इन ऑफर्स में No Cost EMI, Discount Coupen, MobiKwik, Paytm, Amazon Pay और SBI Debit/Credit कार्ड्स पर कैशबैक का फायदा ले सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने कई गेमिंग ऑफर्स के साथ Cracker Ninja गेम की भी घोषणा की है, जिसके ज़रिये समर्टफोन समेत कई गैजेट जीत सकते हैं। ग्राहक इन तमाम ऑफर्स का फायदा Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट से ले सकते हैं।


Xiaomi के इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहे हैं ये ऑफर्स:

Xiaomi Redmi Note 6 Pro: 

इस स्मार्टफोन को इस सेल के दौरान ग्राहकों के लिए 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध किया गया है। इसके साथ ही यहाँ Mi Exchange ऑफर के तहत एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

Xiaomi Poco F1:

इस सेल के दौरान इस स्मार्टफोन को 6GB+128GB वेरिएंट को 20,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध किया गया है।

Xiaomi Redmi Y2:

ग्राहक इस स्मार्टफोन को सेल के दौरान 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं।

Xiaomi Mi A2:

ग्राहक इस स्मार्टफोन को 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही Mi Exchange ऑफर के तहत एक्स्ट्रा डिस्काउंट का भी लाभ ले सकते हैं।

Xiaomi Redmi 6:

इस स्मार्टफोन को सेल के दौरान 7,499 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध किया गया है।

Xiaomi Redmi 6A:

इस सेल के दौरान यानी 28 मार्च तक इस स्मार्टफोन को ग्राहक सिर्फ 5,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं और साथ में एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ ले सकते हैं।

Xiaomi Redmi Note 5 Pro:

इस स्मार्टफोन को सेल के दौरान 10,999 रुपये में ख़रीदा जा सकता है।

तो दोस्तों ये थी Xiaomi कंपनी के Mi सुपर सेल की कुछ खास बातें। दोस्तों अगर ये पोस्ट आपको अच्छी लगी हो तो प्लीज कमेंट कर के बताये और इसे शेयर करना न भूलें।

नई मूवीज और लाइव आईपीएल देखने के लिए टॉप 5 मोबाइल एप्लिकेशन

भारत में 3 तरह की bollywood, hollywood और south movies मोबाइल पर ऑनलाइन खूब देखी जाती हैं। इसके साथ UP और Bihar में इन तीनो के साथ Bhojpuri movies भी मोबाइल पर ऑनलाइन खूब देखी जाती हैं। ज्यादातर देखने वाले YouTube Mobile Application का इस्तेमाल करते है। लेकिन यहाँ पर सभी latest movies देखने को नहीं मिलते और बहुत से की quality भी अच्छी नहीं होती है। ऐसे में अगर आप new movies online Hindi में देखना चाहते है तो आपके लिए YouTube सही नहीं है।

इसलिए यहाँ पर आपको Top 5 latest movies online mobile apps के बार में बताया जायेगा। जहा से आप bollywood, hollywood, south या फिर Bhojpuri latest hindi movies online अपने phone पर देखे सकते है। इनमे से कुछ application से तो ऐसे है जो की बिलकुल free हैं और यह सभी तरह के best movies के साथ-साथ TV shows, Comedy, web series भी streaming करते है। देर ना करते हुए आये जानते है इन मोबाइल ऍप्लिकेशन्स के बारे में,

Best 5 Android Mobile Apps For Watching Free Movies Online:
https://www.techabtak.com/2019/03/best-5-android-mobile-apps-for-watching-free-movies-online.html
Jiocinema App


Online movies mobile streaming के list में jiocinema सबसे पहले है क्योकि यह एक free mobile application है और जिसके पास Jio SIM हैं वो इसका use कर सकता है। इसमें आपको सभी latest movies phone पर online देखने को मिल जायेंगे और इसके साथ Indian film industries से जुड़े top TV shows, sports shows और serials भी देखने को मिले जायेंगे। YouTube के बाद यह पहला ऐसा app है जो Hindi और English के साथ-साथ बाकी सभी local langauge में भी देखने को मिल जायेगा। जैसे की Marathi, Telgu, Kannada, Tamil, Panjabi, Gujarati, Bengali और Bhojpuri ।

https://www.techabtak.com/2019/03/best-5-android-mobile-apps-for-watching-free-movies-online.html
Hotstar App

यह एक complete online entertainment application हैं जहा पर आपको Free version में सभी Indian movies देखने को मिल जायेंगे। इसके साथ हाल ही में शुरू हुए (IPL) 2019 को भी आप Online  के ज़रिये देख सकते हैं। 

इसके Premium version में आपको hollywood latest movies online देखने को मिल सकता है और साथ में दुनिया के सबसे Popular Shows जैसे की Game of Thrones भी आपको देखने को मिल जायेगा। Hotstar की सबसे खास बात ये है कि इसपर आपको Full HD Online movies देखने को मिलेगा, जो की YouTube पर आपको नहीं मिल सकता है।
https://www.techabtak.com/2019/03/best-5-android-mobile-apps-for-watching-free-movies-online.html
Voot App

यह Hotstar का alternative application है जहा पर आपको सभी Indian entertainment बिलकुल free में देखने को मिल सकता है। Voot पर specially Colors television के सभी channels देखने को मिलते है और साथ में कुछ popular shows जैसे की BigBoss यहाँ से देख सकते हैं। Online movies की बात करे तो इसपर आपको Hindi, Kannada, Bengali के साथ Kids और Tulu movies भी देखने को मिल सकते है और इसके लिए आपको कोई charge pay नहीं करना होगा।
https://www.techabtak.com/2019/03/best-5-android-mobile-apps-for-watching-free-movies-online.html
Amazon Prime Video App
Amazon के बारे में कौन नहीं जनता है। आज India में लोग Flipkart से ज्यादा Amazon से shopping करना पसंद करते है और इसी के prime video में आपको Bollywood, Hollywood Hindi Dubbed latest movies जो की किसी भी TV channel पर नहीं आये है वो भी आपको यहाँ पर Online phone app से देखने को मिल सकते है।
इसके साथ यहाँ पर Web series भी देखने को मिलते है जो की किसी movie से कम नहीं होते है और अपने इसमें से एक अभी trend में चल रहा Mirzapur web series के बारे में जरुर सुना होगा और भी ऐसे आपको बहुत से interesting entertainment videos आपको यहाँ पर देखने को मिल सकते है। केवल 129 रुपये हर महीने के charge पर।
https://www.techabtak.com/2019/03/best-5-android-mobile-apps-for-watching-free-movies-online.html

Sony entertainment India के सबसे popular tv channel है और सबसे ज्यादा channel वाले shows आपको इसी के channels पर ही देखने को मिलेंगे। जैसे की CID, The Kapil Sharma Show, Tarak Mehta Oolta Chashma इत्यादि।

Popular Tv Show के साथ SonyLiv पर Comedy, Drama, hollywood, tamil, telugu और short stories based आपको बहुत से latest movies देखने को मिल सकता है और अगर आप इसका Premium subscription लेते है तो आपको latest और popular movies, tv देखने को मिल सकते है।

दोस्तों, ये थी list of top 5 online movies streaming mobile apps जहा पर आपको पुराने movies के साथ-साथ नए movies भी देखने को मिल जायेंगे। इसमें से कोई paid है और कोई free और यह आपके लिए choice है की आप इसमें से कौनसा choose करते है। उम्मीद है आपको ये सारे apps अच्छे लगे हो अगर आपका कोई सुझाव है तो आप कमेंट में जरुर बताये और इस पोस्ट शेयर करें।

इस सरकारी योजना के तहत लें 10 लाख रुपये तक का लोन

https://www.techabtak.com/2019/03/how-to-apply-for-mudra-loan-under-pmmy.html

दोस्तों अगर आप भी अपने बिज़नेस को आगे बढ़ने के लिए या फिर आपकी किसी भी फायनांशियल ज़रूरत को पूरा करने के लिए लोन लेना चाहते हैं और आपके पास में गिरवी रखने के लिए कुछ भी नहीं है या फिर आपके पास ऐसा कौनसा भी बिज़नेस या माध्यम नहीं है जिससे आप पैसे कमा सकें। भारत सरकार द्वारा दिया जा रहा है एक ऐसा लोन जिसमे आप बिना कुछ गिरवी रखें, बिना कुछ गारंटी के सीधे सरकार से 10 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। तो दोस्तों जानते हैं कि आप अपने बिज़नेस को आगे बढ़ाने के लिए और नए काम को शुरू करने के लिए आपको ये लोन कैसे मिल सकता है और कैसे आपको इसके लिए अप्लाई करना है।

देश के प्रत्येक नागरिक के लिए छोटे और मध्यम आकार के उद्योगों (Small Business/MSME) आर्थिक ज़रूरतों (Financial Needs) पूरा करने के लिए भारत सरकार ने अप्रैल 2015 में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) शुरुआत की है। अगर कोई व्यक्ति अपना व्यवसाय (Business) शुरू करना चाहता है या फिर अपने पहले से ही चल रहे व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाहता है और उस व्यक्ति को पैसों की जरूरत है तो वो प्रधानमंत्री मुद्रा योजना उसके लिए बहुत ही मददगार साबित होगी। अक्सर पैसों की कमी होने पर लोग लोन लेने के लिए बैंक का सहारा लेते हैं। लेकिन कोई भी बैंक बिना गारंटी या सिक्योरिटी के लोन देता नहीं है। उसके बाद उस व्यक्ति को लोन की जटिलता मायूस कर देती है। इन सभी समस्याओं से छुटकारा देने के लिए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरुआत की है। इस योजना का नाम MUDRA यानी Micro Units Development Refinance Agency है। इस योजना का मकसद बिज़नेस के लिए लोन मुहैया करवाना है।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के फायदे - Benefits of PM Mudra Loan


  • इस योजना के तहत बिना किसी गारंटी के लोन दिया जाता है।
  • इस योजना के तहत दिए जाने वाले लोन के लिए किसी भी प्रकार की Processing Fees नहीं ली जाती है।
  • मुद्रा लोन की भुगतान अवधि को और 5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।
  • मुद्रा कार्ड के ज़रिये ये लोन दिया जाता है।
  • महिलाओं के लिए ये लोन आसानी से मिलता है।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लिए योग्यता - Eligibility for PM Mudra Loan

  • देश का कोई भी नागरिक जो अपने व्यवसाय या बिज़नेस को शुरू करना चाहता है।
  • अपने मौजूदा व्यवसाय या बिज़नेस को आगे बढ़ाना चाहता है।
  • खेती के अलावा किसी भी काम के लिए मुद्रा लोन ले सकते हैं।
  • इस योजना के तहत अधिकतम राशि 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है।

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के प्रकार - Types of Loan under PM Mudra Scheme


प्रधानमंत्री मुद्रा लोन को जरूयतों के आधार पर तीन अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है।
1. शिशु ऋण(Shishu Loan): शिशु ऋण के तहत अधिकतम 50000 रुपये तक का लोन दिया जाता है।
2. किशोर ऋण (Kishor Loan): किशोर ऋण के तहत अधिकतम 50000 रुपये से लेकर 5 लाख तक का लोन दिया जाता है।
3. तरुण ऋण (Tarun Loan): तरुण ऋण के तहत अधिकतम 5 लाख से 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है।

सबसे ज़्यादा दिया जानेवाला लोन शिशु ऋण(Shishu Loan) होता है, इसके अंतर्गत 60% लोन लोगों को दिए जाते हैं।

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन में ब्याज दर और सब्सिडी - Interst Rates of Mudra Loan & Subsidy
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के लिए ब्याज दर अलग-अलग बैंकों द्वारा अलग लागु होता है। जनरली ये ब्याज दर 12% के आसपास होता है। इस लोन की ब्याज दर आपके व्यवसाय के जोखिम के हिसाब से बैंकों द्वारा तय किया जाता है। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के तहत किसी भी प्रकार की सब्सिडी दी नहीं जाती है।

कहाँ से लें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन - Where to Get Loan under PM Mudra Yojana

  • इस लोन को पब्लिक बैंकों (PSU) के द्वारा ले सकते हैं।
  • प्राइवेट बैंकों के द्वारा ले सकते हैं।
  • क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (Rural Region Banks) के द्वारा ले सकते हैं।
  • सहकारी बैंकों (Co-Oprative Banks) के द्वारा ले सकते हैं।
  • माइक्रोफाइनेंस संस्थाओं (Micro Finance Co.) के द्वारा ले सकते हैं।
  • गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थाओं (NBFC's) के द्वारा ले सकते हैं।

मुद्रा लोन के लिए कहाँ और कैसे आवेदन करना है - How to Apply for Mudra Loan under PMMY

मुद्रा लोन को लेने के लिए कोई एक निश्चित प्रकार की प्रक्रिया नहीं है। भारत सरकार ने लगभग सभी बैंकों को आदेश दिया है इस योजना के तहत मुद्रा लोन देने के लिए। सबसे पहले आप किसी भी सरकारी बैंक या ऊपर बताई गई संस्थाएं हैं उनमें से किसी में भी आपको बात करना है। मानलो आप किसी बैंक का चुनाव करते हैं तो सबसे पहले आप उस बैंक में जाकर मुद्रा लोन के बारे में पूछताछ करें। बैंक मैनेजर से आप अपने व्यवसाय के बारे में सभी बातों पर चर्चा करें और उसके बाद मुद्रा लोन की ब्याज दर के बारे में बात करें। उसके बाद बैंक मैनेजर से डाक्यूमेंट्स की लिस्ट पूंछें और उन सभी को तैयार रखें। जब आपके ज़रूरी डाक्यूमेंट्स आपके पास तैयार हो जाएं तो फिर आप  मुद्रा लोन का फॉर्म बैंक से लें या ऑनलाइन डाउनलोड करके उस फॉर्म को भर दें। इसके बाद आपको प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन दिया जायेगा।

Free Download Mudra Loan Form


गर्मियों में मेकअप करने के 5 टिप्स, जरूर जानिए..

https://www.techabtak.com/2019/03/follow-these-5-tips-for-summer-makeup-hindi.html

गर्मियों का मौसम आ गया है और इन दिनों लड़कियां मेकअप करते समय अपने चेहरे पर ज्यादा ध्यान देती हैं। वैसे तो गरमी के मौसम में त्वचा पर मेकअप करना कठिन काम होता है, लेकिन जब बात आती हैं ऑयली स्किन की तब काम थोड़ा और मुश्किल बन जाता है। क्योंकि ऑयली स्किन पर मेकअप ज्यादा समय तक नहीं टिकता। अगर आपकी भी कुछ ऐसी सम्सया है तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे मेकअप टिप्स लेकर आए हैं जिन्हें अपनाकर आप गर्मियों में अपना अंदाज अलग दिखा सकती हैं।


गर्मियों में मेकअप करने के 5 टिप्स:

1. चेहरे पर फाउंडेशन लगाने से पहले मैटिफाइंग प्राइमर या ऑयलफ्री मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से त्वचा का ऑयलीपन सूख जाएगा और मेकअप के बाद लुक सही नजर आएगा।


2. लिपस्टिक इस्तेमाल करने के बजाए आप लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करें। आप इस मौसम मे औरेंज बेस्ड लिप टिंट या पिंक बेस्ड लिप टिंट इस्तेमाल कर सकती हैं।


3. मेकअप में बहुत ही कम पाऊडर इस्तेमाल करें, ज्यादा पाऊडर का इस्तेमाल त्वचा को और ड्राई बना देता है।

4. आईलाइनर जैल आज कल काफी लोकप्रिय चल रहा है। एक नुकीले ब्रश पर थोड़ा सा जैल ले कर इसे आंख के अंत में हाई पौइंट पर लगाएं और बिना रुके हुए इसे आंख के आखिर तक बिलकुल सीधा लगाएं।


5. मस्कारा ज़रूर अप्लाई करें। ब्लैक की बजाए सॉफ्ट ब्राउन शेड का इस्तेमाल करें। इससे आपको नेचुरल लुक मिलेगा।

जरूरी टिप्स:
1. मेकअप से पहले फेस पर आइस रब करें, इससे मेकअप ज़्यादा देर तक टिका रहेगा
2. अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आप कॉम्पैक्ट अप्लाई कर सकती हैं।
3. समर में पाऊडर ब्लश को अवॉइड करें।

इस ऐप से लड़की की आवाज में भेंजे मैसेज और दोस्तों से करें मजाक

https://www.techabtak.com/2019/03/send-messages-in-girl-voice-with-this-app.html

दोस्तों आज हम आपको यहां एक ऐसी trick बता रहे हैं जिससे आप किसी को भी लड़की की आवाज में Message भेज सकते हैं और उससे मजाक कर सकते हैं। ये मैसेज आप WhatsApp, Facebook, Gmail, Bluetooth , Shareit किसी से भी सेंड कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ The Translator Women's Voice ऐप डाउनलोड करना होगा। ये एक फ्री App है जिसे Google Play Store से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें Hindi, English के साथ ही कई भाषाओं का ऑप्शन मौजूद हैं। इस एप की मदद से आप जिस भाषा में Voice Massage भेजना चाहते हैं उसको Select कर सकते हैं।


कैसे काम करता है ये ऐप:

एप को डाउनलोड करने के बाद इसको यूज करने का तरीका बहुत आसान है। इसको ओपन करते ही आपको एक पेज नजर आएगा जिस पर आपको अपना मैसेज लिखना है। मैसेज लिखने के बाद ये मैसेज एक Voice Note बन जाएगा जिसे Play का बटन प्रेस कर आप सुन भी सकते हैं। अब शेयर वाले आइकन पर टैप कर इसे किसी को भी भेज सकते हैं।

ये भी पढ़ें:क्या आप जानते हैं एंड्रॉइड फोन के ये खास 3 फीचर्स

ऐप के बारे में:

यह 2.38MB का एप है। यह 2.3 या उसके ऊपर के Android Version पर काम करता है। Users ने इसे कूल एप बताया है और इसको यूज करना बहुत आसान है। तो दोस्तों इस ऐप को  डाउनलोड कर अपने दोस्तों के साथ खूब सारी मस्ती करें और हमारे इस पोस्ट को शेयर करना न भूलें।

IPL 2019: आज शाम देख लेते हैं दूसरे और तीसरे मैच में कौन मारेगा बाज़ी

https://www.techabtak.com/2019/03/ipl-2019-sunday-matches-srh-vs-kkr-and-mi-vs-dc.html
IPL 2019: KKR vs SRH

इंडियन प्रिमियर लीग (IPL) 2019 का आगाज हो छुआ है और इस सीजन के पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को शिकस्त देकर बता दिया है कि वो इस बार भी आईपीएल चैंपियन बनना चाहेगी। इसी बीच आज शाम 4:00 बजे सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के बीच आईपीएल 2019 का दूसरा और रात 8:00 बजे से मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच तीसरा मैच खेला जायेगा।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जानेवाला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण आज शाम 4:00 बजे से Star Sports Network पर देखा जा सकता है।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की संभावित टीम:

डेविड वॉर्नर, केन विल्लियमसन, मनीष पांडे, मार्टिन गुप्टिल, युसूफ पठान, विजय शंकर, रिद्धिमान सहा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद।

कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की संभावित टीम:

दिनेश कार्तिक, सुनील नरेन, क्रिस लीन, रॉबिन उथप्पा, नितीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, लोकी फर्ग्युसन, पियूष चावला।

इस मैच के बाद रात 8:00 बजे मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच आईपीएल 2019 का तीसरा मैच खेला जायेगा।
https://www.techabtak.com/2019/03/ipl-2019-sunday-matches-srh-vs-kkr-and-mi-vs-dc.html
IPL 2019: MI vs DC

मुंबई इंडियंस (MI) की संभावित टीम:

रोहित शर्मा, एविन लेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, युवराज सिंह, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, जसप्रीत बुमराह, मयंक मार्कण्डेय, मिचेल मैकलेनाघन, जैसन बेहरेनडॉर्फ़।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) की संभावित टीम:

शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, कॉलिन मुनरो, क्रिस मॉरिस, अमित मिश्रा, ट्रैंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप लामिछाने, इशांत शर्मा।

तो दोस्तों चलिए आज देख लेते हैं इन टीमों में से कौन बाज़ी मार जाता है। दोस्तों अगर ये पोस्ट आपको अच्छी लगे तो प्लीज शेयर करें।

सुरेश रैना बने ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज, आप भी दें बधाई

https://www.techabtak.com/2019/03/suresh-raina-become-a-first-batsman-to-score-5000-runs-in-ipl.html

इंडियन प्रिमियर लीग (IPL) 2019 का आगाज हो चूका है। चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना ने आईपीएल के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धी हासिल की है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच आईपीएल सीजन 12 के उद्घाटन मैच में सुरेश रैना ने 15 रन बनाते ही आईपीएल में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवा ली। इस मैच में सुरेश रैना द्वारा सिर्फ 19 रनों का योगदान रहा।

दरअसल, सुरेश रैना ने आईपीएल के इतिहास (2008 से 2019) में 5000 रन बनाने वाले सबसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं। सुरेश रैना ने आईपीएल में सर्वाधिक 173 पारियां खेली हैं, जिनमे 34.27 की औसत से 5000 रन बना लिए हैं। इन 5000 रनों में उनका एक शतक (100*) और 35 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 100 रन रहा।

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज:

1. सुरेश रैना (चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात लायंस) -173 पारी, 5004 रन, 1 शतक, 35 अर्धशतक

2. विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) - 156 पारी, 4954 रन, 4 शतक, 34 अर्धशतक

3.  रोहित शर्मा (डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस) - 168 पारी, 4493 रन, 1 शतक, 34 अर्धशतक

4.  गौतम गंभीर (दिल्ली डेयरडेविल्स, कोलकाता नाईट राइडर्स) - 152 पारी, 4217 रन, 36 अर्धशतक

E-mail Newsletter

Sign up now to receive breaking news and to hear what's new with us.

Recent Articles

© 2014 Tech अबतक. WP themonic converted by Bloggertheme9. Published By Gooyaabi Templates | Powered By Blogger
TOP